फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: बच्चों के लिए आया दूध पाउडर स्कूल से गायब, बाजार तक पहुंचने के मामले में FIR दर्ज

Thu, 30 Jul 2026 07:11 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में सरकारी स्कूलों के लिए भेजे गए दुग्ध पाउडर की अवैध निकासी पर RCDF ने सामोद थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस जांच शुरू, दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
बाल गोपाल योजना में बड़ी गड़बड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी स्कूलों के बच्चों के पोषण के लिए भेजे गए दुग्ध पाउडर की कथित अवैध निकासी का मामला सामने आने के बाद राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (RCDF) ने सख्त कार्रवाई की है। राज्य सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत आरसीडीएफ ने पूरे मामले में सामोद थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पन्नाधाय बाल गोपाल योजना के तहत मिड-डे मील के लिए सरकारी विद्यालयों में सप्लाई किया गया दुग्ध पाउडर विद्यालय परिसर से अवैध रूप से बाहर ले जाया गया। मामला आरसीडीएफ के संज्ञान में आने के बाद तत्काल जांच कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।

आरसीडीएफ अधिकारियों का कहना है कि बच्चों के पोषण से जुड़ी योजनाओं में किसी भी तरह की अनियमितता या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी के तहत संबंधित प्रकरण में सामोद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि दुग्ध पाउडर की अवैध निकासी में किन-किन लोगों की भूमिका रही और इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क तो नहीं था। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि जनकल्याणकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति जारी रहेगी तथा सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें