RBSE 12th Result: कल यानी 31 मार्च सुबह 10 बजे राजस्थान बोर्ड के 12वीं का परिणाम जारी होगा। अमर उजाला पर आप इस परिणाम को देख सकते हैं। ऐसे में आइए समझते हैं प्रदेश में 2025 के 12वीं के परिणाम की क्या स्थिति थी।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 9 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार कल खत्म होने वाला है। 12वीं कक्षा के कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय का परिणाम कल यानी 31 मार्च मंगलवार को सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा। बोर्ड ने परिणाम जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कल सुबह 12वीं बोर्ड के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी करेंगे। इस बार ऐसा पहला मौका है, जब मार्च महीने में ही रिजल्ट घोषित किया जा रहा है। आमतौर पर इससे पहले रिजल्ट अप्रैल या मई में आता था। ऐसे में आइए समझते हैं 2025 में कैसा था 12वीं का परिणाम...