फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE 12th Result 2025: विज्ञान में टॉप करने वाली प्रीति ने बताई सफलता की कहानी, रोज 6-7 घंटे करती थीं पढ़ाई

Thu, 22 May 2025 08:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

RBSE 12th Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी हो गया। इस बार चूरू की रहने वाली प्रीति ने विज्ञान संकाय में प्रदेश टॉप किया है। अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने अपनी सफलता की कहानी बताई। 

विज्ञापन
प्रीति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाल- सफलता कैसे पाई आपने?
विज्ञापन


प्रीति- मैं अपने माता-पिता और अपने गुरुजनों को अपनी सफलता का श्रेय देना चाहूंगी।

सवाल- आपने कभी सोचा था कि आप कभी टॉप करेगी?

प्रीति- मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं प्रदेश टॉप करूंगी, लेकिन मेरी इच्छा थी मैं प्रदेश टॉप करूं।

सवाल- पढ़ाई को लेकर आपका रूटीन क्या था? 

प्रीति- मैं रोजाना पांच से छह घंटे पढ़ाई करती थी। जब कोई टेस्ट होता था मैं अलग से पांच से सात घंटे पढ़ाई करती थी और हां मैंने कभी कोचिंग का सहारा नहीं लिया। 

सवाल- क्या आपने कभी फोन से यूट्यूब से पढ़ाई की?

प्रीति- जी, मैंने फोन से भी पढ़ाई की है और इसके अलावा मैं किताबों से भी देखकर अपनी पढ़ाई करती थी। 

पढ़ें: डूंगरपुर की नैंसी ने कला संकाय में हासिल किया 99.40 प्रतिशत, आईएएस बनने का लक्ष्य; जानें
विज्ञापन


सवाल- आपको स्कूल से कैसा सहयोग मिला?

प्रीति- मुझे स्कूल से काफी सहयोग मिला, मुझे मेरे टीचर ने, मेरे दोस्तों ने मेरी काफी मदद की, उन्होंने मेरा साथ दिया। 



सवाल- जो छात्र आपको देख रहे हैं, आपको सुन रहे हैं उन्हें आप क्या संदेश देना चाहेगी?

प्रीति- मैं यही कहना चाहूंगी कि टॉप करना कोई बड़ी बात नहीं अगर आपने मेहनत की है तो सफलता आपको आसानी से मिल सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें