10वीं मे सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिका निधि जैन को शिक्षा मंत्री ने दी बधाई
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आज जारी हुए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं परीक्षा के परिणाम में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिका निधि जैन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, अलोद, बूंदी में पढ़ने वाली बालिका ने 600 में से 598 अंक प्राप्त कर 99.67 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दूरभाष पर बालिका को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बालिका के परिजनों से बात करते हुए शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि आपकी बालिका बहुत होनहार है, इसे खूब पढ़ना है। ये आप का नाम राशन करेगी। उन्होंने बालिका का भी हौसला बढ़ाया। दिलावर ने कहा कि ये उपलब्धि मेरे राजकीय की बालिका विद्यालय की छात्र के नाम रही। ये मेरे लिए और भी अधिक प्रसन्नता का विषय है। मैं इस परीक्षा मे उत्तीर्ण हुए सभी बालक बालिकाओं को हार्दिक बधाई देता हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।
साल 2018 के बाद सबसे बेहतर रहा पासिंग प्रतिशत
साल 2021 को छोड़ दिया जाए तो राजस्थान बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम ने 2018 के बाद अब तक का सबसे बेहतर पासिंग प्रतिशत हासिल किया है। 2021 में कोविड महामारी के चलते जब परीक्षा नहीं हुई थी तो पासिंग प्रतिशत 99.56 फीसदी रहा था। इस बार 93.04 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। 2018 के बाद से अब तक के पासिंग प्रतिशत पर एक नजर
साल 2024- 93.04 प्रतिशत
साल 2023- 90.49 प्रतिशत
साल 2022- 82.89 प्रतिशत
साल 2021- 99.56 प्रतिशत
साल 2020- 80.63 प्रतिशत
साल 2019- 79.9 प्रतिशत
साल 2018- 79.86 प्रतिशत
ये रहे टॉपर...
दसवीं में 10 लाख 62 हजार 341 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हुए थे। परीक्षा सात से 30 मार्च के बीच हुई थी। पिछले साल 10वीं का रिजल्ट 90.49 प्रतिशत रहा था। यह रिजल्ट परीक्षा समाप्ति के 50 दिन बाद जारी किया गया। इस साल लोकसभा चुनाव के कारण देरी हुई और रिजल्ट करीब 60 दिन बाद जारी किया।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की ओर से 12वीं के तीनों संकाय के परिणाम एक साथ जारी करने के बाद 10वीं के करीब 11 लाख विद्यार्थियों को अपने परिणाम का इंतजार था, जो आज समाप्त हो गया। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सेकेंडरी और प्रवेशिका का परिणाम आज घोषित कर दिया गया। दसवीं बोर्ड का परिणाम बोर्ड के प्रशासक महेश चंद्र शर्मा ने जारी किया।
इस मौके पर बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा भी मौजूद रहे। इस बार बोर्ड का कुल परिणाम 93.3 प्रतिशत रहा, जिसमें छात्रों का परिणाम 92.64 प्रतिशत रहा तो वहीं छात्राओं का परिणाम 93.46 प्रतिशत रहा। सीनियर सेकेंडरी के परिणाम के बाद सेकेंडरी के परिणामो में भी बेटियां आगे रहीं।
आपको बता दें कि पिछले साल 2023 में सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम 90.49 रहा था। इस साल सेकेंडरी परीक्षा में 10 लाख 62 हजार 341 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इसके साथ ही प्रवेशिका परीक्षा का परिणाम भी जारी किया गया। इसमें कुल 7063 विद्यार्थी रजिस्टर्ड हुए थे। परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in एवं डिजी लॉकर पर भी उपलब्ध हो गया है।
rbse 10th result 2024 direct link: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सेकेंडरी और प्रवेशिका का परिणाम शाम पांच बजे घोषित किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। सेकेंडरी परीक्षा में 10 लाख 62 हजार 341 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इसके साथ ही प्रवेशिका परीक्षा का परिणाम भी जारी होगा।
इसमें कुल 7063 विद्यार्थी रजिस्टर्ड थे। परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in एवं डिजीलॉकर पर भी उपलब्ध होगा। बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि संभागीय आयुक्त एवं बोर्ड प्रशासक महेश चन्द्र शर्मा परिणाम जारी करेंगे।
rajasthan board Class 10th result 2024 date: रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर की पड़ेगी जरूरत
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 का परिणाम घोषित होने के बाद छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपने अंक पत्र की जांच करने के लिए अपने रोल नंबर का उपयोग कर सकते हैं।
rajasthan board result 2024: बिना इंटरनेट भी देख सकेंगे रिजल्ट
सबसे पहले अपने मोबाइल पर SMS ओपन कर लें
यहां आपको एक नया मैसेज टाइप करना होगा
मैसेज में RAJIO के बाद स्पेस दें और अपना रोल नंबर लिखें
इस मैसेज को 5676750 या 56263 पर भेज दें
इसके बाद कुछ ही देर में मैसेज के जरिए आपके फोन पर रिजल्ट आ जाएगा
rajasthan board Class 10th result 2024 date: कॉपी दोबारा चेकिंग का भी ऑप्शन
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद जो भी स्टूडेंट्स अपने मार्क्स से असंतुष्ट होंगे, उनके बाद कॉपी रिचेकिंग का ऑप्शन भी होगा। स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने की डेट्स का एलान रिजल्ट के कुछ दिन बाद ही कर दिया जाता है, जिसमें एक निश्चित फीस अदा करके स्टूडेंट्स अपने मार्क्स का पुर्नमुल्यांकन करवा सकते हैं।
मार्कशीट में स्टूडेंट्स को मिलेगी यह जानकारी
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट शाम पांच बजे बोर्ड के अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम की घोषणा करेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। उस मार्कशीट में विद्यार्थियों को नीचे दी गई जानकारी मिलेगी।
परीक्षा का नाम (आरबीएसई 10वीं)-
रोल नंबर-
विषय-
माता-पिता का नाम-
स्कूल का नाम-
विषयवार अंक
ग्रेड
कुल अंक
प्राप्त प्रतिशत
योग्यता स्थिति/समग्र ग्रेड
RBSE Class 10 Result 2024: पास होने के लिए 33 प्रतिशत मार्क्स जरूरी
राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में स्टूडेंट्स को पास होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स की जरूरत होगी। जो छात्र इतने मार्क्स नहीं ला पाएगा, वह परीक्षा पास नहीं कर पाएगा और उसे फिर सप्लीमेंट्री एग्जाम में बैठना होगा।
RBSE 10th Result 2024: सप्लीमेंट्री एग्जाम का शेड्यूल आज होगा जारी
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आने के बाद अगर कोई विद्यार्थी कम से कम दो सब्जेक्ट में 33 प्रतिशत मार्क्स नहीं ला पाता है तो उसे सप्लीमेंट्री एग्जाम में बैठना होगा। ऐसे स्टूडेंट्स कंपार्टमेंट की श्रेणी में आएंगे। सप्लीमेंट्री एग्जाम का शेड्यूल आज ही जारी किया जाएगा।
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2024 Live: परिणाम देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें
छह साल का पासिंग प्रतिशत
राजस्थान बोर्ड 10वीं में पिछले छह साल का पासिंग प्रतिशत देखेंगे तो 2018 और 2019 में सबसे कम प्रतिशत रहा था।
2023 में 90.49 फीसदी बच्चे पास हुए थे।
2022 में 82.89 फीसदी बच्चे पास हुए थे।
2021 में 10वीं का पासिंग प्रतिशत 99.56 फीसदी था।
2020 में 10वीं का पासिंग पर्सेंटेज 80.64 फीसदी था।
2019 में 79.85 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे।
2018 में 79.86 फीसदी बच्चों ने परीक्षा पास की थी।
RBSE Class 10th Result 2024: शिक्षा मंत्री ने दी मंगलकामनाएं
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक्स पर लिखा, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 29 मई को 10वीं बोर्ड मुख्य परीक्षा 2024 का परिणाम जारी किया जाएगा। मां सरस्वती की कृपा प्रत्येक बच्चे को प्राप्त हो। आप सभी विद्यार्थियों को अपेक्षानुकूल परिणाम मिले, इस हेतु अनन्त मंगलकामनाएं।
RBSE 10th Result: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सचिव कैलाश चंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया, बोर्ड परीक्षा परिणाम के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार दसवीं कक्षा में 10 लाख 62 हजार 341 छात्र-छात्राएं रजिस्टर्ड हुए थे। उनकी परीक्षा सात मार्च से 30 मार्च के बीच हुई थी। पिछले साल 2023 में 10वीं कक्षा का परिणाम 90.49 प्रतिशत रहा था। वहीं, पिछले साल परीक्षा समाप्ति के बाद करीब 50 दिनों में रिजल्ट जारी कर दिए गए थे। लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव होने की वजह से करीब 60 दिन बाद परीक्षा परिणाम जारी किया जा रहा है।