फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय सदस्य की पत्नी सुधा इटली से गिरफ्तार, भारत से टूरिस्ट वीजा पर भागी थी

Fri, 17 Jan 2025 09:28 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan: AGTF ने एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंटरपोल एजेंसी के साथ समन्वय कर रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय सदस्य अमरजीत विश्नोई की पत्नी सुधा को इटली के ट्रेपानी शहर में सिसली क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी सुधा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहित गोदारा गैंग की सक्रिय सदस्य और कुख्यात गैंगस्टर अमरजीत बिश्नोई की पत्नी सुधा कंवर को इटली के ट्रेपानी शहर के सिसली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) को सुधा कंवर के सिसली क्षेत्र में छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से इंटरपोल को रेफरेंस लेटर भेजा गया, जिसके तहत इटली की स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुधा कंवर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला अपने पति की मदद से टूरिस्ट वीजा पर देश से भागी थी। सुधा कंवर पर बिजनेसमैन को धमकी देने और फायरिंग करवाने के आरोप हैं।

विज्ञापन


पूर्व में भी अमरजीत बिश्नोई की गिरफ्तारी
यह पहली बार नहीं है जब सिसली में कार्रवाई हुई हो। इससे पहले सुधा के पति अमरजीत बिश्नोई को भी इसी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। अब दोनों को भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

रंगदारी और आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय
सुधा और अमरजीत मिलकर धनी व्यक्तियों से रंगदारी मांगते थे। रंगदारी नहीं देने पर गोलीबारी और अन्य हिंसक अपराधों की योजना बनाते थे। सुधा कंवर का पति अमरजीत विश्नोई रोहित गोदारा और गिरोह के अन्य सदस्यों के लिए 'डब्बा कॉल' की व्यवस्था करता था। सुधा का नाम राजू ठेहट हत्याकांड में भी सामने आया था, जिसमें उसने शूटरों को धनराशि और हथियार मुहैया कराए थे।
विज्ञापन


जमानत पर रिहाई के बाद इटली भागी सुधा
मूलत: मेड़ता सिटी (नागौर) की रहने वाली सुधा को 5 फरवरी 2023 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, लेकिन जमानत पर रिहा होने के बाद 10 अक्तूबर 2023 को वह टूरिस्ट वीजा पर शारजाह के रास्ते इटली भाग गई। अब इटली से गिरफ्तारी के बाद उसे भारत लाने की तैयारी शुरू हो गई है।

ADG क्राइम ने दी जानकारी
ADG क्राइम दिनेश एमएन के अनुसार सुधा की गिरफ्तारी से गैंग की गतिविधियों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। रोहित गोदारा गिरोह के अन्य सदस्यों के लिए डब्बा कॉल की व्यवस्था करने और अन्य आपराधिक गतिविधियों में सुधा का बड़ा हाथ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें