फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Today: हीट वेव की चेतावनी से हैरत में आए वैज्ञानिक, 40 डिग्री पार पहुंचा पारा

Tue, 11 Mar 2025 07:58 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather Update Today: राजस्थान में मार्च में ही सूरज ने आग उगलनी शुरू कर दी है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 41 डिग्री को पार कर गया है। यही नहीं प्रदेश में हीट वेव की चेतावनी भी मौसम विभाग ने जारी कर दी है। प्रदेश के मौसम तंत्र आया यह बदलाव मौसम विज्ञानियों के लिए यह हैरान कर देने वाला है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल मानसून के दौरान प्रदेश में अतिवृष्टि, इसके बाद सर्दी में माइनस टेंपरेचर तक पारा लुढ़कने के बाद अब गर्मी के तीखे तेवर भी प्रदेशवासियों को देखने मिल रहे हैं। मार्च में ही प्रदेश का अधिकतम पारा 41 डिग्री को पार कर गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक ज्यादा चल रहा है, वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में आज हीट वेव चल सकती है। प्रदेश के मौसम तंत्र में अचानक आए इस बदलाव ने मौसम विज्ञानियों को भी हैरत में डाल दिया है।

विज्ञापन


13 से 15 तक बारिश के आसार

तेज गर्मी के चलते प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता दिख रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में 13 से 15 मार्च तक बारिश की संभावना है। इसमें जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में हल्की बारिश हो सकती है, इससे तापमान में कुछ राहत मिल सकती है।

बीते 24 घंटों में प्रदेश के तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। अजमेर में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री, भीलवाड़ा में 36.9, अलवर में 33.5, जयपुर में 34.6, सीकर में 35, कोटा में 35.3, चित्तौड़गढ़ में 38.4, बाड़मेर में 41, जैसलमेर में 39.5, जोधपुर में 38.1, फलोदी में 36, बीकानेर में 38, चूरू में 36.6, नागौर में 37.7, डूंगरपुर में 38.2, जालौर में 40.1, सिरोही में 38.3, दौसा में 36.2 और झुंझुनू में 35.7 डिग्री तापमान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें