फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: बढ़ने लगी गर्मी की तपिश, कई शहरों में पारा 35 पार, मौसम विभाग ने दी हीटवेव की चेतावनी

Fri, 06 Mar 2026 07:11 AM IST
Ashutosh Pratap Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है और प्रदेश के कई शहरों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। भीलवाड़ा, अलवर, पिलानी और कोटा समेत 15 से अधिक शहरों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
(फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को प्रदेश के 15 से अधिक शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। भीलवाड़ा, अलवर, पिलानी और कोटा सहित कई शहरों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने अगले दो सप्ताह का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि तापमान में लगातार बढ़ोतरी के कारण गर्मी और तेज हो सकती है। कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की भी संभावना जताई गई है। साथ ही अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहा। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण दिनभर गर्मी का असर बना रहा। उदयपुर, श्रीगंगानगर, पिलानी, फलोदी, कोटा, जोधपुर, जैसलमेर, चूरू, चित्तौड़गढ़, बीकानेर और बाड़मेर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

बीकानेर, हनुमानगढ़, जयपुर, जालौर, जोधपुर और फलोदी को छोड़कर राज्य के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। वहीं अलवर, बारां, भीलवाड़ा, करौली और सिरोही में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान प्रदेश में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप के साथ पश्चिमी जिलों में दिन के समय हल्की गर्म हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा अरब सागर में बने एंटी साइक्लोन के प्रभाव से अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर रह सकता है। 8 से 10 मार्च के बीच प्रदेश के कुछ इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की प्रबल संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें