फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: पश्चिमी राजस्थान के कई जिले कोहरे की चपेट में, पांच दिनों में तापमान में भी आएगी गिरावट

Sat, 16 Nov 2024 07:50 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather: राजस्थान घने कोहरे की लपेट में हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 3 दिनों तक पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में घना कोहरा रहेगा। बीकानेर-हनुमान राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर भी अगले 2 दिनों के लिए कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन
कड़ाके की ठंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में दिन ब दिन कोहरे का प्रभाव बढ़ता नजर आ रह है। पश्चिमी राजस्थान में के कई जिले कोहरे की चपेट में आ चुके हैं। हनुमानगढ़ और गंगानगर में जबरदस्त कौहरे का असर है। इसके चलते अब सड़क हादसे भी होने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर के आखिरी सप्ताह में राजस्थान में नया मौसम तंत्र विकसित होगा। इसके बाद यहां सर्दी का प्रभाव बढ़ेगा। फिलहाल कई जिलों में पारा सामान्य तापमान के स्तर से ऊपर ही बना हुआ है।

विज्ञापन

 

बीते 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो प्रदेश में हिल स्टेशन माउंट आबू सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री हो गया है। वहीं सीकर में फतेहपुर में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री दर्ज किया गया।

सिरोही में अधिकतम तापमान 33.6 और न्यूतनम तापमान 12.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जोधपुर सबसे गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री मापा गया है। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 31.4 और न्यूनतम 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों में यहां न्यूनतम तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें