फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: भयंकर गर्मी के बीच पलटा मौसम, 6 मई तक आंधी-बारिश का अलर्ट; किसानों की बढ़ी चिंता

Sat, 02 May 2026 08:00 AM IST
Priya Verma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रदेश में लू के बीच अब मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
 
विज्ञापन
प्रदेश में 6 मई तक आंधी-बारिश का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में 6 मई तक आंधी, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इस बदलाव से जहां आमजन को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनू, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक समेत पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, फलौदी और श्रीगंगानगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: करोड़ों रुपये ले जा रही HDFC की कैश वैन धू-धू कर जल उठी, लोगों ने पैसे और गार्ड के साथ क्या किया?
विज्ञापन


तापमान में हल्की गिरावट, फिर भी गर्मी बरकरार
हाल ही में कुछ क्षेत्रों में हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है। इसके बावजूद बाड़मेर में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि कई जिलों में पारा अभी भी 40 से 44 डिग्री के बीच बना हुआ है।

दिन में तपिश, शाम को बदलेगा मिजाज
पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम अस्थिर बना रहेगा। दिन के समय तेज गर्मी का असर रहेगा, जबकि शाम के समय बादल छाने, तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम विभाग का कहना है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। इससे लू से आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि मौसम के इस बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि आंधी और बारिश से खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें