फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: जयपुर में अगले तीन घंटों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून

Wed, 24 Jul 2024 10:18 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather Update Today: राजधानी जयपुर में आज दिन की शुरुआत झमाझम से हुई। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों में यहां भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
जयपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। बुधवार सुबह राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए जयपुर में अगले 3 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


बीते 24 घंटों की बात करें तो चित्तौड़गढ़ और जोधपुर ग्रामीण में भारी बारिश हुई है। इसमें सर्वाधिक वर्षा चित्तौड़गढ़ के भोपाल सागर में 98 एमएम दर्ज की गई। सवाई माधोपुर में भी आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में अगले 4 से 5 दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। भरतपुर, जयपुर और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद 25 जुलाई को अजमेर, कोटा और उदयपुर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें