फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: जयपुर में रात भर बरसा सावन, चित्तौड़ के बस्सी, करौली के पांचना बांध में भारी बारिश

Fri, 26 Jul 2024 08:40 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मानसून की टर्फ लाइन आज जयपुर और गंगानगर से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से जयपुर में बीते 24 घंटों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इधर प्रदेश के बांधों में भी पानी की जोरदार आवक हुई है। चित्तौड़गढ़ के बस्सी व करौली के पांचना बांध के भराव क्षेत्र में भी तीव्र वर्षा हुई है।
विज्ञापन
जयपुर में झमाझम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में गुरुवार से मानसून की सक्रियता बढ़ी है। मानसून की टर्फ लाइन आज जयपुर और गंगानगर से होकर गुजर रही है। इसके चलते जयपुर में गुरुवार शाम से शुक्रवार सुबह तक रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। 

विज्ञापन


बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में तीव्र से तीव्र वर्षा रिकॉर्ड की गई। चित्तौड़गढ़ के बस्सी और करौली के पांचना बांध में तेज बारिश हुई है। प्रदेश के बांधों की बात करें तो बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा 24.49 एमक्यूएम पानी की आवक हुई है।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 4 से 5 दिनों तक पूर्वी राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों और पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के कुछ भागों में जोरदार बारिश हो सकती है। राजधानी जयपुर की बात करें तो सांगानेर क्षेत्र में तेज बारिश हो रही है। इसके चलते जबरदस्त जल भराव की स्थिति बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें