फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: प्रदेश के 8 शहरों में आज शीतलहर की चेतावनी, मकर संक्रांति से पहले झमाझम का अलर्ट

Wed, 08 Jan 2025 08:50 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मकर संक्रांति से पहले इस बार राजस्थान के ज्यादातर हिस्से में मावठ होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 10 से 12 जनवरी तक प्रदेश के तीन संभागों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में अगले 48 घंटों में राजस्थान में झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 10 से 12 जनवरी के बीच प्रदेश के जयपुर, बीकानेर और भरतपुर संभाग में बारिश होगी। इसके असर से तापमान में भी तेज गिरावट आएगी।

विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बारिश असर से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आएगी।

वहीं फिलहाल राजस्थान के कई शहर शीतलहर की चपेट में हैं। आज मौसम विभाग ने प्रदेश के 8 शहरों में शीतलहर की चेतावनी दी है। जयपुर, भरतपुर संभाग में भी अगले 48 घंटों में शीतलहर की चेतावनी दी गई है। 

उत्तरी हवाओं के असर से तापमान गिरा

कश्मीर में हो रही बर्फबारी के चलते उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के असर से प्रदेश में तापमान में गिरावट आई है। बीते 24 घंटों की बात करें तो नागौर सबसे ठंडा इलाका रहा है, यहां न्यूनतम पारा 2.5 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 5.2, फतेहपुर में 4.4, सिरोही में 4.2, वनस्थली में 6, चित्तौड़गढ़ में 5.9, जोधपुर में 6.5, जैसलमेर में 6.6, जालौर में 6.7, कोटा में 10 और धौलपुर में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट 

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने अनुसार आज अलवर, भरतपुर, दौसा हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, सीकर और नागौर में शीतलहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें