फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: कड़ाके की सर्दी के बीच माउंटआबू में जमी बर्फ, माइनस में पहुंचा पारा, जानें आपके शहर का हाल

Thu, 14 Dec 2023 05:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का सितम जारी है। माउंटआबू में रात का तापमान माइनस में पहुंचने से कई जगहों पर बर्फ जमने लगी है। कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में मौसम सामान्य बना हुआ है। सीकर में सबसे कम 6.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। आमतौर पर सबसे ठंडे रहने वाले फतेहपुर में दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री और न्यूनतम 11.3 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में आद्रता 68 प्रतिशत है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिनों के पूर्वानुमान में प्रदेश में कहीं भी वर्षा होने की संभावना नहीं है। इसके अलावा तापमान में सामान्य ही रहने का अनुमान जताया गया है। फलौदी प्रदेश का सबसे गर्म हिस्सा रहा। यहां अधिकमत तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया है और न्यूतनम तापमान भी 16.4 डिग्री दर्ज किया गया है।

अलाव का सहारा ले रहे लोग
सर्दी के कारण लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। रात के समय पारा गिरने के साथ ही ओस और नमी भी गिर रही है। कुछ शहरों में दिन के समय तेज धूप निकल रही है। हालांकि, इन जिलों में तापमान सामान्य रहने के साथ ही मौसम शुष्क बना हुआ है। झुंझुनूं, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, सिरोही और बीकानेर के कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है। इसके कारण विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


माउंटआबू का पारा माइनस में
माउंटआबू में एक दिसंबर से ही लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिली है। माउंटआबू में रात का न्यूनतम तापमान गिरकर माइनस एक डिग्री पहुंच गया है। वहीं बीकानेर, जैसलमेर, सीकर और अलवर सहित कई शहरों में तापमान 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें