फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान का मौसम: आज 6 जिलों में बारिश के आसार, 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; रात में बढ़ेगी ठंडक

Sat, 10 Oct 2026 06:46 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज छह जिलों में बारिश और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। शेखावाटी में ठंडक बढ़ सकती है।
विज्ञापन
जयपुर में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राजस्थान में अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में मौसम का मिजाज बदलने के संकेत हैं। प्रदेश में दिन के समय गर्मी का असर बना हुआ है, लेकिन नए पश्चिमी विक्षोभ और परिसंचरण तंत्र के प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में बादल छाने और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 और 11 अक्टूबर को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर और झुंझुनूं में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

मौसम में इस बदलाव से कुछ इलाकों में दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है। वहीं, चूरू और सीकर सहित शेखावाटी क्षेत्र में 11 अक्टूबर से ठंडक बढ़ने के आसार हैं। हालांकि, बारिश का असर पूरे प्रदेश में एकसमान नहीं रहेगा। जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भी बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन राजधानी में बारिश होना निश्चित नहीं है।

11 शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे

दिन में गर्मी के बीच प्रदेश के कई शहरों में रातें ठंडी होने लगी हैं। राज्य के 11 शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। माउंट आबू में रात का तापमान सबसे कम 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम प्रणाली के असर से बारिश होती है तो तापमान में और गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन


यह भी पढें- चूरू: साधु की मौत पर बवाल, 50 घंटे बाद समाधि से निकाला गया शव; छह लोगों पर हत्या का केस, दो हिरासत में लिए गए

पिलानी और चूरू में सबसे ज्यादा गर्मी

शुक्रवार को प्रदेश के कुछ शहरों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जैसलमेर, उदयपुर, सिरोही, प्रतापगढ़, पिलानी और चित्तौड़गढ़ में पारा करीब एक डिग्री तक नीचे आया। इसके बावजूद पिलानी और चूरू में गर्मी का असर सबसे ज्यादा रहा। पिलानी में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री और चूरू में 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जयपुर में दिनभर धूप, रात के तापमान में गिरावट के आसार

राजधानी जयपुर में शुक्रवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही। यहां अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मौजूदा सिस्टम का असर गुजरने के बाद जयपुर में रात के तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

13 और 14 अक्टूबर को फिर बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 12 अक्टूबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद 13 और 14 अक्टूबर को पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर और भरतपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें