फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम का मिला-जुला असर, बाड़मेर सबसे गर्म तो पाली सबसे ठंडा

Tue, 03 Feb 2026 07:17 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम का मिजाज मिला-जुला रहा। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि पाली सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री रहा। कई जिलों में धूप खिली तो कहीं कोहरा और हल्की ठंडक बनी रही।

विज्ञापन
मौसम की फोटो-
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से राजस्थान में बार-बार मौसम बदल रहा है। सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहा। धूप खिली रही। वहीं आज फिर से मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के 7 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 17 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहा और धूप निकलने से लोगों को तेज सर्दी से राहत मिली।

बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पूर्वी राजस्थान के करौली, भरतपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और चूरू के इलाकों में कोहरे का असर देखा गया। कोटा, बूंदी और बारां में दिनभर धुंध और बादल छाए रहे। सीकर, पिलानी और फतेहपुर में कोहरे के साथ हल्की सर्द हवाएं चलीं, जिससे दिन में ठंडक बनी रही और धूप कमजोर पड़ी। इसके चलते इन इलाकों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान की बात करें तो पाली राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि, शेष अधिकांश शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहा।

विज्ञापन

यह भी पढें- Nagaur: बजट को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री मंजू बाघमार ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोलीं- सरकार ने रखा सबका ध्यान

प्रदेश के प्रमुख शहरों के तापमान पर नजर डालें तो अजमेर में अधिकतम 25 और न्यूनतम 12.2 डिग्री, अलवर में 23.5 और 9.5, जयपुर में 25.9 और 11.7 डिग्री दर्ज किया गया। पिलानी में अधिकतम 20.9, न्यूनतम 11.8 और सीकर में 22.5 व 9 डिग्री तापमान रहा। कोटा में 23.8 और 16.2, चित्तौड़गढ़ में 26.8 और 15.2, उदयपुर में 25 और 15.2 डिग्री दर्ज हुआ। बाड़मेर में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28.5 और न्यूनतम 13.2 रहा। जैसलमेर में 25.3 और 11.1, जोधपुर में 27.2 और 13.2, बीकानेर में 22.4 और 10 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। चूरू में 22.6 और 11.8, श्रीगंगानगर में 20.5 और 9.3, बारां में 23.4 और 14.1 डिग्री रहा। जालोर में 27.3 और 11.7, सिरोही में 20.8 और 9.8, फतेहपुर में 23.3 और 10.1 डिग्री दर्ज हुआ। करौली में 22.7 और 9.3, दौसा में 26.9 और 11, प्रतापगढ़ में 24.8 और 16.8, झुंझुनूं में 21.8 और 10.9 डिग्री रहा। वहीं पाली प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.4 और अधिकतम 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें