फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव…जयपुर, सीकर और चूरू सहित 8 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी

Wed, 22 Jan 2025 08:26 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Today Weather: राजस्थान में आज से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से अगले 48 घंटों तक प्रदेश के उत्तरी पूर्वी हिस्सों में बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
बारिश का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज राजस्थान में फिर से मौसम बदलने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें जयपुर, अलवर, सीकर, झुंझुनू, दौसा, भरतपुर और हनुमानगढ़ में अगले 48 घंटों के दौरान हल्की बारिश की चेतावनी दी गई है। 

विज्ञापन

इसके साथ ही प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में घना कोहरा भी छाया रह सकता है। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के राजस्थान पार करने के बाद यहां तापमान में भी गिरावट आएगी। इसमें अभी 2 से 3 दिन का समय लगेगा।

राजधानी जयपुर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। हालांकि तापमान में गिरावट दर्ज नहीं की गई है, लेकिन हवा में आर्द्रता की मात्रा 85 से 90 प्रतिशत के बीच है जो वर्षा होने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने पूर्व में ही 21 व 22 जनवरी को प्रदेश में बारिश की संभावना का पूर्वानुमान जारी कर दिया था। 

विज्ञापन

बीते 24 घंटों में तापमान की स्थिति
बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। चित्तौड़गढ़ सबसे गर्म व फतेहपुर सबसे ठंडा रहा। चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं फतेहपुर में निम्नतम न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

प्रदेश के अन्य शहरों के तापमान की बात करें तो अजमेर में अधिकतम तापमान 26.9 व न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री रहा। अलवर में अधिकतम तापमान 24.4 व न्यूनतम 11.4 डिग्री रहा। जयपुर में अधिकतम तापमान 26.4 व न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री रहा। पिलानी में अधिकतम तापमान 26.6 व न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री रहा। सीकर में अधिकतम 24 डिग्री व न्यूनतम 9 डिग्री, चूरू में अधिकतम 25.2 व न्यूनतम 7.3 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें