Rajasthan Weather: राजस्थान में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। 22 जनवरी को 6 और 23 जनवरी को 10 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं। बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग सबसे ज्यादा प्रभावित रहेंगे। सिस्टम के गुजरने के बाद राज्य में फिर से तेज सर्दी और घना कोहरा छाने की संभावना है।
Rajasthan Weather: राजस्थान में बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में एक बार फिर से जबरदस्त बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 22 जनवरी को 6 जिलों और 23 जनवरी को 10 जिलों में आंधी और बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 26 से 28 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। गुरुवार से सक्रिय होने जा रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है। सिस्टम का असर समाप्त होने के बाद राज्य में एक बार फिर तेज सर्दी और घना कोहरा छा सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में इस पश्चिमी विक्षोभ का सबसे अधिक प्रभाव रहने की संभावना है। पहले दिन जोधपुर संभाग के कुछ जिलों में भी इसका असर देखा जा सकता है।
कोहरे से बढ़ी सर्दी, तापमान में गिरावट
पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे मंगलवार को जयपुर, चूरू, पिलानी, सीकर, फतेहपुर, करौली, दौसा और अलवर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जयपुर को छोड़कर अन्य शहरों में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में रहा। राज्य में सबसे कम तापमान पाली में दर्ज किया गया, जहां न्यूनतम पारा 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
यह भी पढें- Jaipur News: वोटर लिस्ट से नाम काटने का विवाद थाने पहुंचा, पूर्व पार्षद ने दर्ज करवाई शिकायत
दिन में भी ठंड का असर
अजमेर – अधिकतम 25.3, न्यूनतम 9.8
भीलवाड़ा – अधिकतम 25.3, न्यूनतम 9.1
अलवर – अधिकतम 25, न्यूनतम 7
जयपुर – अधिकतम 25.2, न्यूनतम 12.7
पिलानी – अधिकतम 25, न्यूनतम 8.8
सीकर – अधिकतम 23.3, न्यूनतम 8
कोटा – अधिकतम 24.6, न्यूनतम 10.6
चित्तौड़गढ़ – अधिकतम 26.8, न्यूनतम 9.4
उदयपुर – अधिकतम 24.4, न्यूनतम 9.1
बाड़मेर – अधिकतम 28.8, न्यूनतम 12.6
जैसलमेर – अधिकतम 26.9, न्यूनतम 10.5
जोधपुर – अधिकतम 26.8, न्यूनतम 9.8
बीकानेर – अधिकतम 23.6, न्यूनतम 7.1
चूरू – अधिकतम 25, न्यूनतम 9.2
गंगानगर – अधिकतम 22.6, न्यूनतम 8
बारां – अधिकतम 22.5, न्यूनतम 9.2
जालोर – अधिकतम 26.9, न्यूनतम 7.9
सिरोही – अधिकतम 21, न्यूनतम 5.6
फतेहपुर – अधिकतम 25.1, न्यूनतम 5.2
करौली – अधिकतम 24.4, न्यूनतम 6.1
दौसा – अधिकतम 26.4, न्यूनतम 9.3
प्रतापगढ़ – अधिकतम 24.6, न्यूनतम 12
झुंझुनूं – अधिकतम 24.8, न्यूनतम 8.9
पाली – अधिकतम 24.5, न्यूनतम 4.6