फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: आज 29 जिलों में अलर्ट, 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; 2 जुलाई से नया सिस्टम होगा एक्टिव

Tue, 01 Jul 2025 07:22 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather: राजस्थान में आज 29 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झालावाड़ व प्रतापगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
राजस्थान में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य में आज 29 जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश व 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। प्रदेश में अगले 24 घंटों में एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने का पूर्वानुमान है जिससे अगले एक सप्ताह तक राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन


राज्य में 1 जून से अब तक सामान्य से 136 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान भरतपुर के डीग में सबसे ज्यादा 104 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं  उदयपुर के कोटड़ा में 34MM, सीकर के रामगढ़ शेखावाटी में 16, कोटा के लाडपुरा में 11, धौलपुर के राजाखेड़ा में 10 और भरतपुर के पहाड़ी में 15MM बरसात हुई। इसके अलावा प्रतापगढ़, कोटा, भीलवाड़ा, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जालोर, सीकर, चूरू समेत अन्य कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई।

पश्चिमी हिस्सों में मानसून की कम सक्रियता के चलते तापमान में फिर से तेजी आने लगी है। बीते 24 घंटों में गंगानगर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश भागों में औसत नमी 50 से 90 प्रतिशत के स्तर पर है। मौसम विभाग के अनुसार 2 जुलाई से 6 जुलाई के बीच पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर व कोटा संभाग में कहीं-कहीं भारी व अति भारी बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन


पढ़ें: एओ ने विद्यालय में जाकर खुद को आग लगाई, अजमेर रेफर, नोटिस की बात से था परेशान
विज्ञापन

  
प्रदेश में मानसून के पहले चरण में अच्छी बारिश की वजह से बांधों में भी पानी की आवक हो रही है। प्रदेश के 22 बड़े बांधों में अभी अपनी क्षमता के 65.11 % के स्तर पर भरे हुए हैं। वहीं 263 छोटे- मध्यम आकार के बांध अपनी कुल भराव क्षमता के 27.48% के स्तर पर हैं। इसमें से 28 छोटे और मध्यम आकार के बांध पूरी तरह भर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें