फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan : पेपर लीक मामले में एसओजी की सबसे बड़ी कार्रवाई, आरपीएससी के पूर्व सदस्य रामू राम राइका हिरासत में

Sun, 01 Sep 2024 10:46 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के मामले में एसओजी ने आज शाम आरपीएससी के पूर्व सदस्य रामू राम राइका को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को एसओजी ने राइका के पुत्र देवेश राइका और पुत्री शोभा रायका को भी सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के मामले में आज एसओजी ने सबसे बड़ी गिरफ्तारी की है। एसओजी ने मामले में भर्ती परीक्षा आयोजित करवाने वाली आरपीएससी के पूर्व सदस्य रामू राम राइका को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को एसओजी ने राइका के पुत्र देवेश राइका और पुत्री शोभा राइका समेत 5 ट्रेनी सब इंस्पेक्टरों को हिरासत में लिया था। इनसे पूछताछ में रामू राइका का नाम सामने आया, जिसके बाद एसओजी ने आज उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


पेपर लीक मामले में एसओजी अब तक 63 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। रामू राम राईका जुलाई 2018 से जुलाई 2022 तक आरपीएससी सदस्य थे। पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार में उनकी नियुक्ति आरपीएससी सदस्य के रूप में हो गई थी।  सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 में राईका की बेटी शोभा को 5वीं व बेटे देवेश को 40वीं रैंक मिली थी। भर्ती परिणाम के बाद से ही राइका पर कई लोगों ने धांधली करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें