फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: विधानसभा में हंगामे को लेकर गहलोत बोले- इंदिरा गांधी पर स्तरहीन टिप्पणी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता

Fri, 21 Feb 2025 03:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान विधानसभा में आज हुए हंगामे को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत का बयान भी आ गया है। उन्होंने बीजेपी के मंत्री की ओर से पूर्व पीएम इंदिरा गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर एक्स पर बयान जारी किया है।
विज्ञापन
अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ऐसा लगता है कि भाजपा सरकार विधानसभा चलाना ही नहीं चाहती है, इसलिए उनके मंत्री और विधायक अनर्गल टिप्पणियां कर रहे हैं।

विज्ञापन


गहलोत ने कहा कि प्रदेश के मंत्री अविनाश गहलोत ने देश के लिए शहादत देने वाली पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर स्तरहीन टिप्पणी की है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह विकास के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के बयान दिलवा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर पर भी अपमानजनक बयान
गहलोत ने आगे कहा कि कुछ दिन पहले भाजपा विधायक गोपाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि शर्मा ने माथुर पर किरोड़ीलाल मीणा और हरीश शर्मा के एनकाउंटर की साजिश रचने का दावा किया था, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। गहलोत ने याद दिलाया कि शिवचरण माथुर एक स्वतंत्रता सेनानी भी रहे थे और भाजपा नेताओं द्वारा उन पर ऐसे आरोप लगाना अपमानजनक है।
विज्ञापन


'भाजपा स्तरहीन राजनीति कर रही'
पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि भाजपा नेताओं के इन बयानों से साफ जाहिर होता है कि पार्टी विधानसभा में सार्थक चर्चा नहीं चाहती है और सिर्फ अनर्गल मुद्दे उछालकर जनता का ध्यान भटकाने में लगी हुई है। उन्होंने भाजपा सरकार से अपील की कि वह राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करे और इस तरह की बयानबाजी से बचे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें