फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में आज आंधी, बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Sun, 05 Oct 2025 07:32 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले तीन दिनों तक राजस्थान में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
मानसून से पहले की बारिश के आसार बने: कोटा-उदयपुर संभाग में नया वेदर सिस्टम एक्टिव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में आज रविवार से मौसम का मिजाज बदलेगा। उत्तर भारत में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर के चलते प्रदेश में कई जिलों में भारी बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि का दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग ने 6 अक्टूबर तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।शनिवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। चित्तौड़गढ़ के कपासन में 33 मिमी, डूंगला में 10 मिमी, बाड़मेर के धोरीमन्ना में 21 मिमी, झालावाड़ के पिड़ावा में 6 मिमी और उदयपुर में 4 मिमी बारिश हुई। वहीं, सिरोही, जालोर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जिलों में भी देर रात हल्की बारिश और बादल छाए रहे।

विज्ञापन

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर 5 और 6 अक्टूबर को सबसे ज्यादा रहेगा। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। यह सिस्टम 8 अक्टूबर तक सक्रिय रहेगा। बीते दिनों भी जयपुर सहित कई जिलों  में दशहरे पर तेज बारिश दर्ज की गई थी।
यह भी पढें- कफ सिरप कांड: राजस्थान में कफ सिरप ने एक और बच्चे की ली जान, अब तक तीन मौतें

मौसम विभाग ने किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासतौर पर खुले इलाकों में खड़ी फसलों और वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रखने का आग्रह किया गया है। साथ ही बिना आवश्यक कारण के यात्रा से बचने की चेतावनी भी दी गई है।

विज्ञापन

इस मौसम बदलाव का असर पूर्वी और पश्चिमी दोनों राजस्थान पर पड़ेगा। जयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, जोधपुर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और बारां समेत कई जिलों में अगले 48 घंटों में तेज बारिश और ओलों की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें