फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: राजस्थान प्रीमियर लीग के खिलाडियों की नीलामी पुरी हुई, जाने किसको कितना पैसे मिलेगा

Fri, 11 Aug 2023 01:48 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान प्रीमियर लीग के लिये खिलाडियों का चयन और नीलामी प्रक्रिया पूरी हो गई हैं। दीपक हूडा को सबसे बड़ी बिड मिली है। जयपुर स्थित पांच सितारा होटल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ था।
विज्ञापन
वैभव गहलोत ने राजस्थान क्रिकेट कार्यक्रम में शिरकत की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के पांच सितारा होटल में राजस्थान प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आयोजित की गई। ब्रह्म नगरी पुष्कर के ख्याति नाम पद्म विभूषण से सम्मानित नाथू लाल सोलंकी के नगाड़ा वादन से राजस्थान प्रीमीयर लीग का शंखनाद किया गया। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष  वैभव गहलोत द्वारा राजस्थान प्रीमियर लीग का लोगो जारी किया गया।
विज्ञापन


राजस्थान के क्रिकेट खिलाड़ियों की लिस्ट 
वैभव गहलोत द्वारा सभी फ्रेंचाइजी को मुंह मीठा करवा कर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वैभव गहलोत ने सभी फ्रेंचाइजी का राजस्थान प्रीमियर लीग परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि सभी फ्रेंचाइजी ने राजस्थान प्रीमियर लीग में जोश के साथ भाग लिया है उन्होंने सभी फ्रेंचाइजी से बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन करने की अपील की। जिससे राजस्थान के खिलाड़ियों का टैलेंट सामने आएगा। वैभव गहलोत ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।साथ ही कार्यकारिणी के सदस्यों एवं जिला सचिवों का आभार व्यक्त किया। राजस्थान प्रीमियर लीग के कमिश्नर रामपाल शर्मा की उपस्थिति में प्रीमियर लीग की नीलामी में ए श्रेणी में खिलाड़ियों की बोली इस प्रकार रही।
दीपक चाहर, गेंदबाजी, ऑलराउंडर, भीलवाड़ा बुल्स, 575000
कुणाल सिंह राठौड़, विकेटकीपर-बल्लेबाज, भीलवाड़ा बुल्स, 525000
दीपक हुडा बल्लेबाजी, ऑलराउंडर जांबाज कोटा चैलेंजर्स,1550000
हिमांशु शर्मा,, गेंदबाज, जांबाज कोटा चैलेंजर्स, 525000
शुभम गढ़वाल, बल्लेबाजी, ऑलराउंडर, जयपुर इंडियंस, 1400000
कमलेश नागरकोटी, गेंदबाजी,ऑलराउंडर, जयपुर इंडियंस, 500000
राहुल चाहर ,गेंदबाज,  जोधपुर सनराइजर्स, 700000
अभिजीत तोमर ,बल्लेबाज, जोधपुर सनराइजर्स, 925000
अनिकेत चौधरी गेंदबाज, शेखावाटी के सैनिक सीकर,625000
महिपाल लोमरोर बल्लेबाजी, ऑलराउंडर, शेखावाटी के सैनिक सीकर, 1500000,
खलील अहमद गेंदबाज,उदयपुर लेक सिटी वॉरियर्स 525000
आदित्य गढ़वाल, बल्लेबाज, उदयपुर लेक सिटी वॉरियर्स ,775000 रूपए मिलेंगे। 

राजस्थान के क्रिकेट खिलाड़ियों को 19 अगस्त से अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। राजस्थान प्रीमियर लीग में छह टीमों में टी 20 के मुकाबले होंगे। जिसमें पहला नाम जयपुर इंडियन, दूसरा उदयपुर लेक सिटी वॉरियर्स, तीसरा जांबाज कोटा चैलेंजर, चौथ जोधपुर सनराइजर्स, पांचवा शेखावाटी सोल्जर सीकर और छठा भीलवाड़ा बुल्स रखा गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें