फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी और सीएम भजनलाल की ढाई घंटे की बैठक के क्या हैं मायने? राजस्थान कैबिनेट में जल्द हो सकता है फेरबदल

Tue, 02 Jun 2026 06:00 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की लंबी बैठक के बाद राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों की चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि निकाय और पंचायत चुनावों से पहले भाजपा संगठन और सरकार स्तर पर महत्वपूर्ण फैसले ले सकती है।

विज्ञापन
पीएम मोदी और सीएम भजनलाल शर्मा की मुलाकात हुई - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीच हुई करीब ढाई घंटे की महत्वपूर्ण बैठक के बाद राजस्थान की राजनीति में नई चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। राजनीतिक गलियारों में मंत्रिमंडल विस्तार और लंबित राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि आगामी निकाय और पंचायत चुनावों से पहले भाजपा सरकार और संगठन स्तर पर कुछ बड़े फैसले ले सकती है।
विज्ञापन


जल्द हो सकती हैं राजनीतिक नियुक्तियां 
सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान प्रदेश सरकार के कामकाज, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार और विभिन्न बोर्ड, निगम, आयोग तथा सरकारी संस्थानों में लंबे समय से लंबित राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर भी मंथन किए जाने की चर्चा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनावी वर्ष को देखते हुए भाजपा सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की दिशा में कदम उठा सकती है। मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने पर विचार किया जा सकता है। वहीं, राजनीतिक नियुक्तियों के माध्यम से संगठन से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपे जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

संगठन को मजबूती मिलेगी
प्रदेश भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता लंबे समय से बोर्ड, निगम और आयोगों में नियुक्तियों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ऐसे में यदि सरकार इन नियुक्तियों पर फैसला करती है तो इससे संगठन को मजबूती मिलने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में भी सकारात्मक संदेश जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अगले साल बजनी थी शहनाई, उससे पहले ही टूट गया परिवार का सपना; खेत में सांप के डसने से युवती की मौत

हालांकि, मुख्यमंत्री के नेतृत्व को लेकर किसी प्रकार के बदलाव की संभावना फिलहाल दिखाई नहीं दे रही है। भाजपा नेतृत्व पहले भी स्पष्ट कर चुका है कि राजस्थान में सरकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ही कार्य करती रहेगी। पार्टी का फोकस विकास कार्यों, सुशासन और आगामी चुनावी तैयारियों पर बना हुआ है।
विज्ञापन


अब राजनीतिक हलकों की नजर भाजपा नेतृत्व के अगले कदम पर टिकी हुई है। यदि आने वाले दिनों में मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर कोई घोषणा होती है, तो इसे आगामी निकाय और पंचायत चुनावों की रणनीतिक तैयारी के रूप में देखा जाएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें