कॉन्स्टेबल सामान्य, चालक और बैण्ड के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की (PET और PST परीक्षा 08 दिसंबर से 15 दिसंबर 2025 तक राज्य के समस्त रेन्ज मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी।
राजस्थान पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने कॉन्स्टेबल (सामान्य, चालक और बैंड) भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। एडीजी बिपिन कुमार पाण्डेय ने बताया कि 14 सितंबर 2025 को आयोजित परीक्षा का रिजल्ट विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अब भर्ती का अगला चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) होगा। यह परीक्षा 8 से 15 दिसंबर 2025 तक सभी रेंज मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी।
PET/PST में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के ई-प्रवेश पत्र वेबसाइट recruitment2.rajasthan.gov.in और police.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं, जिन्हें उम्मीदवार अपनी SSO ID से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र में परीक्षा के स्थान, तिथि और समय की पूरी जानकारी दी गई है। बोर्ड ने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में समस्या आए, तो वह पुलिस मुख्यालय स्थित भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड कार्यालय में संपर्क कर सकता है या हेल्पलाइन नंबर 0141-2821597 पर बात कर सकता है।