जयपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में गणतंत्र दिवस 2026 पर भव्य समारोह आयोजित किया गया। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने प्रातः 8:15 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 45 पुलिस अधिकारियों और कार्मिकों को सम्मानित किया गया। महानिरीक्षक सत्येन्द्र सिंह को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया गया। समारोह में सभी ने देश की एकता और अखंडता की शपथ ली।
3. पदक एवं पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की सूची
विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक:
सत्येन्द्र सिंह: महानिरीक्षक पुलिस, सीकर रेंज, सीकर हाल महानिरीक्षक पुलिस सीआईडी सीबी, राज. जयपुर।
सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक:
विकास कुमार: महानिरीक्षक पुलिस, रेंज जोधपुर हाल महानिरीक्षक पुलिस एटीएस एवं एसओजी राज. जयपुर।
पीयूष दीक्षित: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीआईडी (एसएसबी) जयपुर हाल पुलिस अधीक्षक सुरक्षा जयपुर।
राजेन्द्र प्रसाद दिवाकर: अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, इंटेलिजेंस एंड सिक्योरिटी आयुक्तालय जोधपुर हाल सेवानिवृत्त।
राम प्रताप विश्नोई: उप अधीक्षक पुलिस, वृत्ताधिकारी नागौर हाल अति. पुलिस अधीक्षक सीआईडी (एसएसबी) जोन बीकानेर।
विजय सिंह चौधरी: उप अधीक्षक पुलिस, डिस्कॉम जयपुर हाल अति. पुलिस अधीक्षक एसओजी जयपुर।
मनोज कुमार शर्मा: पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी पुलिस थाना कोटगेट जिला-बीकानेर हाल पुलिस ट्रेनिंग स्कूल बीकानेर।
हनवन्त सिंह राजपुरोहित: पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी पुलिस थाना हिरणमगरी जिला-उदयपुर हाल पुलिस लाइन आयुक्तालय जोधपुर।
पुरूषोत्तम लाल शर्मा: उप निरीक्षक पुलिस, पुलिस आयुक्तालय जयपुर हाल पुलिस थाना मेट्रो, आयुक्तालय जयपुर।
शीला: उप निरीक्षक पुलिस, सीआईडी (एसबी) यूनिट राजसमंद, जोन उदयपुर हाल पुलिस निरीक्षक।
श्याम लाल: सहायक उप निरीक्षक, रिजर्व पुलिस लाइन, आयुक्तालय जोधपुर हाल पुलिस थाना बासनी, जोधपुर पश्चिम।
स्वर्ण सिंह: सहायक उप निरीक्षक, सिटी कंट्रोल रूम, श्रीगंगानगर हाल पुलिस चौकी बस स्टैंड जिला श्रीगंगानगर।
राजवीर सिंह: हैड कानि. 125, छठवीं बटालियन आरएसी धौलपुर।
सुरेन्द्र सिंह: हैड कानि. 226, राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर।
पवन कुमार: हैड कानि. 2351/949, सीआईडी (एसएसबी) जोन श्रीगंगानगर।
रेवन्ता राम: कानि. 653, प्रथम बटालियन आरएसी जोधपुर।
सुरेश कुमार शर्मा: कानि. 1127, रिजर्व पुलिस लाइन चुरू हाल कार्यालय अति. पुलिस अधीक्षक चुरू।
राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक (गृह रक्षा):
घनश्याम सिंह: उप समादेष्टा, केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान, गृह रक्षा राजस्थान जयपुर।