फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: पाकिस्तानी हैकरों का साइबर अटैक, राजस्थान शिक्षा विभाग समेत कई सरकारी वेबसाइटें निशाना बनीं

Tue, 29 Apr 2025 11:53 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ता तनाव सीमा से निकल साइबर स्पेस तक पहुंच चुका है। पाकिस्तानी हैकरों ने आज अपना रंग दिखाते हुए राजस्थान शिक्षा विभाग की वेबसाइट को हैक कर लिया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बार यह संघर्ष केवल सीमाओं तक सीमित नहीं रहकर साइबर स्पेस में भी अपना रंग दिखा रहा है। इसी के चलते मंगलवार को पाकिस्तान समर्थित हैकरों ने राजस्थान सरकार की शिक्षा विभाग की वेबसाइट को हैक कर लिया। यह साइबर हमला केवल तकनीकी क्षति तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके जरिए भारत विरोधी और पाकिस्तान समर्थित संदेश भी सार्वजनिक किए गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आज सुबह राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर पाकिस्तानी हैकरों ने हमला कर दिया और वेबसाइट हैक करने के बाद उस पर पाकिस्तान साइबर फोर्स के नाम से एक आपत्तिजनक संदेश पोस्ट किया। इस पोस्ट में पहलगाम हमले को 'अंदरूनी काम' बताते हुए भारत सरकार पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया गया है। साथ ही भारत के सुरक्षा बलों और खुफिया तंत्र पर भी सवाल खड़े किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather Update: भीषण गर्मी ने 56 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, अगले दो दिनों और चढ़ेगा पारा
विज्ञापन


इससे एक दिन पहले सोमवार रात को भी पाकिस्तानी हैकरों ने राजस्थान के स्वायत्त शासन और नगरीय विकास विभाग और जयपुर विकास प्राधिकरण की वेबसाइट्स को निशाना बनाया था और इन पर पाकिस्तान के समर्थन में कंटेंट पोस्ट किया था। हालांकि इन दोनों वेबसाइटों को कुछ ही घंटों में रिकवर कर लिया गया था।
विज्ञापन


राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस साइबर हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमारे विशेषज्ञ जल्द ही वेबसाइट को रिकवर कर लेंगे और भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। बहरहाल शिक्षा विभाग की वेबसाइट ठीक से कार्य नहीं कर पा रही है और रिकवरी की प्रक्रिया जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें