फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: विकसित भारत संकल्प यात्रा मील का पत्थर- मुख्यमंत्री, 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा

Fri, 19 Jan 2024 08:51 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रदेशवासियों के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है। अब तक प्रदेश में 10 हजार 377 स्थानों पर हुए यात्रा शिविरों में करीब 2 करोड़ 43 लाख से अधिक लोग हिस्सा ले चुके हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार को विधायक दल की प्रथम बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि इन शिविरों में 9 लाख 70 हजार से अधिक किसान भाइयों तक किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ पहुंचाया गया है और राजस्थान विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों के माध्यम से इस योजना में लाभ पहुंचाने में पहले स्थान पर है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने विधायक दल की बैठक में प्रदेश की जनता एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा सरकार से जनता की आशाएं उम्मीदें बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि हमारा आचरण एवं व्यवहार भाजपा के संस्कार के अनुरूप होना चाहिए। सभी विधायकगण विधानसभा के दौरान अपनी पूर्ण उपस्थिति का विशेष ध्यान रखें।

उन्होंने कहा कि पहली बार विधायक बने नेता विशेष रूप से ध्यान दें कि यह सीखने और समझने का अवसर है। जब तक सदन चले ज्यादा से ज्यादा उपस्थिति सदन में रहनी चाहिए। सभी विधायकों के लगे हुए सवालों पर मंत्रीगण पूरी तैयारी के साथ आएं। जिन विधायकों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं के लिए सवाल लगाए हैं उसमें पूरी तैयारी के साथ विधानसभा में रहें।
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है इसलिए सदन में सत्तापक्ष की एकजुटता दिखनी चाहिए। अभिभाषण पर जो भी विधायक सदस्य सत्तापक्ष की ओर से अपनी बात रखेगा, उसकी पूरी तैयारी होनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर प्रदेश में आधे दिन का अवकाश घोषित किया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें