फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: कंवरलाल मीणा की दया याचिका में आया बड़ा पेंच, राज्यपाल ने सरकार से स्पष्टीकरण मांगा

Wed, 02 Jul 2025 10:03 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा की दया चायिका पर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की तरफ से सरकार से स्पष्टीकरण मांगा गया है। याचिका मीणा की सजा माफी के लिए भेजी गई थी।
विज्ञापन
पूर्व भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा की सजा माफी को लेकर राज्य सरकार की ओर से राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े को भेजी गई दया याचिका के मामले में नया पेंच आ गया है। सूत्रों के अनुसार राज्यपाल ने इस मामले में सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है। गौरतलब है कि एक सरकारी अफसर पर बंदूक तानने के प्रकरण में कंवरलाल मीणा को हाईकोर्ट ने 3 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद विधानसभा से उनकी सदस्यता भी रद्द कर दी गई थी।

विज्ञापन


पिछले दिनों झालावाड़ के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के माध्यम से सरकार को दया याचिका भेजी गई थी। हालांकि विपक्ष सरकार को इस मुद्दे पर घेर रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस मुद्दे पर भाजपा और राज्य सरकार पर आरोप लगाए हैं।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: मंडी सेस के विरोध में प्रदेश की 247 मंडियों में आज से हड़ताल, 5 जुलाई तक रहेगा सांकेतिक बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


गहलोत ने सदस्यता रद्द करने में हुई देरी को लेकर भाजपा पर सीधा हमला बोला। उन्होंने पूछा कि जब मीणा को दोषी ठहराया गया था तो तत्काल उनकी सदस्यता समाप्त क्यों नहीं की गई। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और आरपी एक्ट के प्रावधान स्पष्ट हैं सजा मिलते ही सदस्यता स्वतः समाप्त होनी चाहिए लेकिन यह निर्णय 23 दिन बाद लिया गया। गहलोत ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार भाजपा और आरएसएस के दबाव में कार्य कर रही है, न कि अपने संवैधानिक दायित्वों के अनुसार।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें