फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: जयपुर के MGP स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, रात में आया धमकी भरा मेल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Mon, 21 Jul 2025 01:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के महारानी गायत्री देवी पब्लिक स्कूल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और 3500 से अधिक छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वायड ने जांच की, लेकिन विस्फोटक नहीं मिला। साइबर सेल जांच में जुटी है।
विज्ञापन
स्कूल में तैनात पुलिस के जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर के विद्याधर नगर इलाके स्थित महारानी गायत्री देवी पब्लिक स्कूल (MGPS) को सोमवार सुबह एक ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पुलिस को सूचित किया और 3500 से अधिक छात्रों को स्कूल परिसर से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।

विज्ञापन




विद्याधर नगर थाने के एसएचओ राकेश ख्यालिया ने बताया कि स्कूल की आधिकारिक मेल आईडी पर देर रात एक धमकी भरा मेल भेजा गया था। इस मेल में स्कूल भवन में विस्फोटक सामग्री होने का दावा करते हुए उसे बम से उड़ाने की बात लिखी गई थी। सुबह करीब 9:15 बजे जब स्कूल प्रशासन ने ईमेल चेक किया, तो धमकी की जानकारी सामने आई।

तुरंत खाली कराया स्कूल परिसर
धमकी को गंभीरता से लेते हुए स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। विद्याधर नगर थाना पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंचीं। स्कूल की पूरी बिल्डिंग को खाली कराया गया और लगभग 3500 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद बम स्क्वायड ने स्कूल की इमारत की गहन तलाशी शुरू की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जालौर में शैलेंद्र सिंह इंदौलिया को बनाया गया नया एसपी, ज्ञानचंद्र यादव का जयपुर तबादला

पुलिस की प्रारंभिक प्रतिक्रिया
एसएचओ के अनुसार फिलहाल बम जैसी कोई वस्तु स्कूल परिसर में नहीं मिली है, लेकिन पूरी सतर्कता बरती जा रही है। स्कूल की जांच अभी जारी है और हर कमरे, लैब और बेसमेंट की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। साथ ही ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर सेल को भी अलर्ट कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- टोंक के इस गांव में श्मशान तक रास्ता नहीं, ग्रामीण बोले- अब रास्ता बनेगा या वोट नहीं पड़ेगा
विज्ञापन


बच्चों और अभिभावकों में दहशत
धमकी की खबर फैलते ही अभिभावकों में हड़कंप मच गया। कई अभिभावक घबराहट में स्कूल पहुंचे। स्कूल के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए सभी से शांति बनाए रखने की अपील की। स्कूल प्रशासन की ओर से भी कहा गया कि बच्चों को सुरक्षित उनके अभिभावकों तक पहुंचाया गया है।

जांच जारी, साइबर टीम कर रही विश्लेषण
पुलिस ने बताया कि भेजे गए ईमेल की ट्रैकिंग की जा रही है। मेल किस आईडी से, किस स्थान से और किस नेटवर्क के जरिए भेजा गया, इसकी गहन जांच साइबर क्राइम ब्रांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला शरारतपूर्ण प्रतीत हो रहा है, लेकिन किसी भी संभावना को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा रहा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें