राजस्थान में राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। संभावना है कि मार्च में ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषदों के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी जाए और अप्रेल से मई के बीच ये चुनाव संपन्न करवा लिए जाएं। फिलहाल राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के अद्यतन (अपडेट) का कार्यक्रम जारी कर सभी जिला कलेक्टरों को दिशा-निर्देश भेज दिए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया है कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 15 अप्रैल से पहले कराए जाने हैं। इसी क्रम में कलेक्टरों को तुरंत मतदाता सूची अपडेट करने और नए पोलिंग बूथों के गठन की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूरे करने वाले भी बनेंगे वोटर
तीन स्तर पर बनेगी मतदाता सूची
पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद के स्तर पर तैयार होगी। विधानसभा स्तर पर तैयार मौजूदा मतदाता सूची के डेटा को राज्य निर्वाचन आयोग अपने सॉफ्टवेयर के माध्यम से पंचायत स्तर के अनुसार विभाजित और अपडेट करेगा। इस प्रक्रिया को लेकर 2 जनवरी को अधिकारियों का प्रशिक्षण भी आयोजित किया जाएगा।
थर्ड जेंडर के रूप में पंजीकरण का विकल्प
ट्रांसजेंडर और लिंग परिवर्तन करा चुके मतदाता चाहें तो अपना लिंग ‘थर्ड जेंडर’ के रूप में दर्ज करा सकते हैं।
14 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में चुनाव