गुस्साए लोगों ने कार पर चढ़कर की तोड़फोड़
- फोटो : Amar Ujala
जयपुर में सिख समाज के नगर कीर्तन में एक ओवर स्पीड थार घुस गई। हादसे में एक महिला और एक बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए। गुस्साई भीड़ ने थार पर हमला कर तोड़फोड़ कर दी। आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी नाबालिग है और पुलिसकर्मी का बेटा बताया जा रहा है। गाड़ी पर विधायक का स्टीकर भी लगा है।
पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात को सेठी कॉलोनी गुरुद्वारे से गुरु गोविंद सिंह पार्क नगर कीर्तन निकाला जा रहा था। सिख समाज के लगभग 300 लोग इस नगर कीर्तन में शामिल थे। इस दौरान पंचवटी सर्किल पर यह घटना हो गई। हादसे में घायल गुरमीत सिंह (45) नगर कीर्तन में पैदल चल रहे थे। इनके अलावा एक महिला और बच्ची सहित 3 अन्य लोगों को चोटें लगी हैं। घायलों को पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से पास के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।
टक्कर के बाद आक्रोशित लोगों ने गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। सिख समाज के लोगों ने इसके बाद पंचवटी पर जाम लगाया और आदर्श नगर थाने का घेराव भी किया। पुलिस अधिकारियों ने नाबालिग ड्राइवर को डिटेन करने और एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ। आरोपी ड्राइवर के पिता पुलिस लाइन में पोस्टेड हैं। आदर्श नगर थानाधिकारी धर्म सिंह ने राजकार्य में बाधा डालने और दुर्घटना करने का केस दर्ज करवाया।
पिछले साल इसी गाड़ी के कट चुके 6 चालान
जानकारी के अनुसार इस थार के पहले भी ओवरस्पीडिंग के 6 चालान कट चुके हैं। घटना गुरुवार रात करीब 8.30 बजे आदर्श नगर थाना इलाके के राजापार्क एरिया की है। नगर कीर्तन में शामिल लोगों का कहना था कि ड्राइवर को रोकने के लिए काफी कोशिश की गई, लेकिन गाड़ी में बैठे लोगों ने ध्यान ही नहीं दिया। नगर कीर्तन में शामिल लोगों का कहना था कि ड्राइवर को रोकने के लिए काफी कोशिश की गई, लेकिन गाड़ी में बैठे लोगों ने ध्यान ही नहीं दिया। टक्कर मारने के बाद भी नहीं रुका पुलिस के अनुसार राजापार्क में पंचवटी सर्किल के पास नगर कीर्तन निकल रहा था। इस दौरान मौके तेज गति से आ रही थार को पुलिसकर्मियों ने रुकने का इशार किया, लेकिन नाबालिग ड्राइवर ने कार दौड़ा दी। लोगों को टक्कर लगी तो भी ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी। करीब 100 मीटर आगे भीड़ ने गाड़ी को रुकवा लिया। थार के रुकते ही 4 लड़के उतरकर भागने लगे तो लोगों ने ड्राइवर को पकड़ लिया। हालांकि, तीन युवक भागने में कामयाब रहे।
जयपुर संवाददाता की रिपोर्ट