फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा का फोन टैपिंग का आरोप, वायरल वीडियो से मचा बवाल

Sun, 23 Feb 2025 08:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

यह वीडियो सांचौर में आयोजित एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है। डॉ. मीणा के इस बयान के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए निशाना साधा है। 
विज्ञापन
डॉ. किरोड़ीलाल मीणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने फोन की टैपिंग का दावा कर रहे हैं। वीडियो में डॉ. मीणा कहते नजर आ रहे हैं।

"मैं सही कह रहा हूं, मेरा फोन लगातार टेप हो रहा है। उस अधिकारी को सुधारो, मेरे पीछे सीआईडी लगी हुई है। मैं किसी का अपहरण तो नहीं कर रहा, न ही मादक पदार्थ ला रहा हूं और न ही स्मैक की तस्करी कर रहा हूं।"

विज्ञापन


दरअसल, यह वीडियो सांचौर में आयोजित एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है। डॉ. मीणा के इस बयान के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए निशाना साधा है, जबकि प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। मंत्री के इस आरोप के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या वाकई उनके फोन की टैपिंग हो रही है, या यह किसी राजनीतिक विवाद का हिस्सा है? फिलहाल, सरकार और प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें