फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: प्रदेश में 33 IFS अफसरों के तबादले, आदेश न मानने पर PCCF शिखा मेहरा पर गिरी गाज

Fri, 21 Nov 2025 08:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

इस कार्रवाई में कई अहम अधिकारियों की नई नियुक्तियां की गई हैं, जिसमें एमडी, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, एपीसीसीएफ और अन्य महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। रणथंभौर टाइगर प्रोजेक्ट में भी बड़ा बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
सीएम भजनलाल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार ने वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 33 IFS अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। चार अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि दो एपीओ अफसरों को नई पोस्टिंग दी गई है। इस सूची में सबसे अहम बदलाव पीसीसीएफ (वाइल्डलाइफ) शिखा मेहरा का है, जिन्हें प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास) के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि शिखा मेहरा और एपीसीसीएफ राजेश कुमार गुप्ता पर मुख्यमंत्री के निर्देश की अवहेलना का आरोप था। मुख्यमंत्री ने वन विभाग के गेस्ट हाउस पर्यटकों के लिए खोलने के आदेश दिए थे, लेकिन दोनों अधिकारियों ने इस पर कार्रवाई नहीं की। नाराज मुख्यमंत्री और वन मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अब दोनों अफसरों का तबादला कर दिया गया है।

मुख्य बदलाव

  • डॉ. वेंकटेश शर्मा — एमडी, राजस्थान राज्य वन विकास निगम
  • उदय शंकर — एपीसीसीएफ सीईओ कैंप, जयपुर
  • राजेश कुमार गुप्ता — एपीसीसीएफ, बाह्य सहायता प्राप्त परियोजना, जयपुर
  • अरुण प्रसाद — मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, जयपुर
  • टीजे कविथा — एपीसीसीएफ एवं नोडल अधिकारी (FCA), जयपुर
  • राजीव चतुर्वेदी — सदस्य सचिव, राजस्थान राज्य जैव विविधता मंडल

विज्ञापन

रणथंभौर में भी बड़ा बदलाव
रणथंभौर टाइगर प्रोजेक्ट के निदेशक और मुख्य वन संरक्षक अनूप के का तबादला कर उन्हें जोधपुर भेजा गया है। उनकी जगह शारदा प्रताप सिंह को प्रोजेक्ट का नया निदेशक बनाया गया है। शारदा प्रताप सिंह की जगह कपिल चंद्रावल को सदस्य सचिव, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें- मासूम अमायरा की मौत पर CBSE का एक्शन, शो कॉज नोटिस जारी; गिनाईं ये कमियां
विज्ञापन


जेडीए में फेरबदल
जेडीए की वन संरक्षक मोनाली सेन को सीएम जीव, जयपुर भेजा गया है। उनकी जगह एपीओ चल रही अनीता को जेडीए में वन संरक्षक बनाया गया है। इसके अलावा एपीओ आकांक्षा महाजन को मुख्य वन संरक्षक एवं निदेशक, वन्यजीव प्रशिक्षण संस्थान जयपुर पोस्ट किया गया है। यह तबादला सूची वन विभाग में आने वाले महीनों की कार्यशैली और प्रशासनिक ढांचे पर सीधा असर डालेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें