फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: वरिष्ठ नागरिकों को रामेश्वरम ले जाएगी सरकार, राजस्थान वाहिनी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन आज से

Fri, 06 Jun 2025 08:26 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में आज से वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के लिए पहली ट्रेन रवाना होगी। इसे राजस्थान वाहिनी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन नाम दिया है। सीएम भजनलाल शर्मा आज दोपहर इसे दुर्गापुरा स्टेशन से हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर के दुर्गापुरा स्टेशन से आज राजस्थान वाहिनी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन होने जा रहा है। राज्य सरकार की वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ पर ले जाने की योजना के तहत इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। सीएम भजनलाल शर्मा शुक्रवार को दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। पहली बार वरिष्ठ नागरिकों को एसी कोच में बैठाकर तीर्थ पर ले जाया जाएगा और उन्हें रामेश्वरम व मदुरै की तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी। 8 दिन की इस यात्रा में रामनाथस्वामी ज्योतिर्लिंग, धनुषकोटि और मीनाक्षी मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे। इसके लिए हर कोच में सरकारी अनुदेशक, डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Banswara News: हैंडपंप घोटाले में BDO नरेश कुमार पंचाल निलंबित, अब जयपुर में देनी होगी उपस्थिति

राज्य सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2025 के तहत पहली एसी ट्रेन यात्रा के प्रस्थान से पहले तीर्थयात्रियों को तुलसी माला और पटवस्त्र भी दिया जाएगा, वहीं विशेष एप से यात्रियों को स्टेशन पहुंचने की सूचना भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार इस साल लगभग 50 हजार वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन से तीर्थ यात्रा करवाएगी। यात्रियों को तीर्थ ले जाने वाली इस ट्रेन में भारतीय सेना में राजस्थान के योगदान को समर्पित थीम, राजस्थानी व्यंजनों, परंपरा, संगीत, कला और गौरवशाली इतिहास की झलक हर डिब्बे में देखने को मिलेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें