फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: जयपुर सराफा में 98 हजार पहुंचा सोना, आज ऑल टाइम हाई की उम्मीद- जानिए क्या कहते हैं कारोबारी

Thu, 17 Apr 2025 12:01 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान की गर्मी में जैसे पारा लगातार ऊंचा जा रहा है वैसे ही सोने के भाव भी लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। बुधवार को जयपुर के सराफा बाजार में सोना रिकॉर्ड स्तर पहुंच गया। आज सराफा बाजार खुलने से पहले ही कारोबारी मान रहे हैं कि आज सोना ऑल टाइम हाई लगाएगा।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोने की आसमान छूती कीमतों को लेकर दो महीने पहले ही जयपुर के सराफा कारोबारियों ने भविष्यवाणी कर दी थी। बुधवार को जयपुर के सराफा बाजार में सोने की कीमतें करीब 98 हजार रुपए की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं। वहीं सराफा कारोबारियों का अनुमान है कि आज जयपुर में सोने की कीमतें 99 हजार को क्रॉस कर जाएगी। 

विज्ञापन


जयपुर सराफा ट्रेडर्स कमेटी अध्यक्ष कैलाश मित्तल का कहना है कि अमेरिका और चीन के टैरिफ वार के चलते सोने की कीमतें बढ़ रही हैं। पिछले साल के मुकाबले अब तक सोने की कीमतें करीब 20 हजार रुपए प्रति ग्राम बढ़ चुकी हैं। उन्होंने बताया कि सोने की कीमतों के बढ़ने से बाजार में आम ग्राहक अब नहीं आ रहे हैं लेकिन ब्याह-शादी का सीजन है इसलिए जरूरतमंद ही फिलहाल सोने की खरीद कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: Jodhpur News: शहर की गलियों में पूरी रात रहा महिलाओं का राज, जमकर बेंत मारी, ऐतिहासिक धींगा गवर मेला संपन्न
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सराफा कारोबारी भीम सिंह का कहना है कि सोने की बढ़ती कीमतों से सराफा कारोबार बिल्कुल ठप हो गया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की नीतियों के चलते बाजार में अनिश्चित्ता का माहौल बन गया है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड में निवेश बढ़ गया है, जिससे इसकी कीमतें असामान छूने लगी हैं। हालांकि बीच-बीच में शॉर्ट सेलिंग की वजह से कीमतें गिरेंगी भी। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने जो टैरिफ वार शुरू किया है, उसका असर शेयर बाजार पर भी पड़ रहा है, जिससे सोने की कीमतों में और उछाल आया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें