फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajsthan News: गहलोत पर शेखावत का हमला, 'गाली देना कांग्रेस के DNA में, मेरी मां पर भी की थी अपमानजनक टिप्पणी'

Sat, 06 Sep 2025 04:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajsthan News: केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि पूर्व सीएम अशोक गहलोत सत्ता और कुर्सी के मोह में इस हद तक डूब गए कि सही और गलत में फर्क करना ही भूल गए। उन्होंने दावा किया कि गहलोत ने भी उनकी मां को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की थी, जो किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर वार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर की गई टिप्पणी से उठे विवाद के बीच केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को जयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए शेखावत ने कहा कि मां एक संस्था होती है और उसके लिए ओछी टिप्पणी करना केवल दुर्भाग्यपूर्ण ही नहीं बल्कि कांग्रेस के डीएनए का हिस्सा बन गया है।

विज्ञापन

 
गहलोत पर किया व्यक्तिगत हमला
शेखावत ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत सत्ता और कुर्सी के मोह में इस हद तक डूब गए कि सही और गलत में फर्क करना ही भूल गए। उन्होंने दावा किया कि गहलोत ने भी उनकी मां को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की थी, जो किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने इसे देश की राजनीति का दुर्भाग्य बताया और कहा कि राजनीति में मां जैसे पवित्र रिश्ते को निशाना बनाना बेहद निंदनीय है।
 
‘मोदी की लोकप्रियता से विपक्ष बौखलाया’
शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता विपक्ष को परेशान कर रही है। देशहित में सरकार कोई भी फैसला ले, विपक्ष उसके भी राजनीतिक मायने खोजने लगता है। उन्होंने कहा कि यह मानसिकता देश की जनता समझ चुकी है और इसी वजह से कांग्रेस जैसी पार्टियों पर से लोगों का भरोसा उठ चुका है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajsthan: गजेंद्र शेखावत बोले- हेरिटेज होटल्स अतीत और वर्तमान के बीच सेतु, रोमांटिक हेरिटेज सर्किट का भी जिक्र
 
जीएसटी को लेकर कांग्रेस पर कटाक्ष
केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस नेताओं के जीएसटी पर बदले रुख पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि जो लोग कभी इसे ‘गब्बर सिंह टैक्स’ कहकर इसका विरोध करते थे और कहते थे कि सत्ता में आने पर इसे खत्म कर देंगे, आज वही इसे राहुल गांधी का सुझाव बता रहे हैं। शेखावत ने चुटकी लेते हुए कहा कि इनकी सरकार तो आने वाली नहीं है, लेकिन ऐसे बयानों से उनकी विश्वसनीयता पर सवाल उठता है।
विज्ञापन

 
उन्होंने आगे कहा कि जीएसटी रीस्ट्रक्चरिंग से पर्यटन क्षेत्र को खासा फायदा मिलेगा। जब लोगों की जेब में पैसा बचेगा तो खर्च बढ़ेगा और टूरिज्म सेक्टर को बूस्ट मिलेगा। इससे न केवल पर्यटन बल्कि कंज्यूमर सेक्टर को भी नया उछाल मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Flood News: राजस्थान में जल प्रलय: चंबल खतरे के निशान से 3 मी. उपर, आज 5 जिलों में रेड अलर्ट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें