फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: पूर्व मंत्री महेश जोशी की पत्नी का निधन, कोर्ट से मिली चार दिन की अंतरिम जमानत

Mon, 28 Apr 2025 12:52 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश जोशी को उनकी पत्नी के निधन के बाद 4 दिन की अंतरिम जमानत मिल गई है। जोशी जल जीवन मिशन घोटाले को लेकर ईडी की रिमांड पर चल रहे थे।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जल जीवन मिशन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश जोशी को आज विशेष न्यायालय ने 4 दिन की अंतरिम जमानत दे दी है। जोशी की पत्नी कौशल जोशी का आज सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से जयपुर के मणिपाल अस्पताल में भर्ती थीं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि महेश जोशी को ईडी ने 24 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया था, इसके बाद विशेष कोर्ट ने उन्हें तीन दिन के लिए ईडी की रिमांड में भेज दिया था। रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद ईडी ने सोमवार सुबह उन्हें पीएमएलए की विशेष कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इसके बाद सूचना मिली की जोशी की पत्नी का निधन हो गया है। इस पर जोशी के वकील ने 14 दिन की अंतरिम जमानत की अर्जी लगाई। ईडी ने 7 दिन के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जारी किया। इस पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए उन्हें 4 दिन की अंतरिम जमानत दी है।

ये भी पढ़ें: Sikar News: गूगल मैप के चक्कर में कार के ब्रेक लगाए, ट्रेलर से टकराकर 3 कारें भिड़ीं, एयरबैग से बची 5 की जान
विज्ञापन


625 करोड़ रुपए से अधिक के जल जीवन मिशन घोटाले में पहले भी विभाग के कई इंजीनियर और ठेकेदार गिरफ्तार हो चुके हैं। पिछले साल जनवरी में ईडी ने महेश जोशी सहित कई इंजीनियरों के आवास पर छापेमारी भी की थी। हालांकि गिरफ्तारी के बाद महेश जोशी ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि उन्हें गलत फंसाया जा रहा है, इस मामले में उन्होंने किसी से पैसा नहीं लिया। जोशी ने कहा कि मंत्री रहते जिन लोगों के खिलाफ उन्होंने कार्रवाई की थी, उन्हीं के बयानों के आधार पर मुझे फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन


फर्जी सर्टिफिकेट का कैसे हुआ घोटाला

जल जीवन मिशन में काम के बदले कंप्लीशन सर्टिफिकेट सरकारी कंपनी इरकॉन के नाम से जारी किए गए। इरकॉन ने राज्य सरकार को चिट्ठी लिखी कि ऐसा कोई सर्टिफिकेट उसकी तरफ से जारी नहीं हुआ लेकिन तत्कालीन मंत्री और अफसरों की मिलीभगत से इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें