फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: जयपुर में पूरी हुई दहाड़ 2 वेब सीरीज की शूटिंग, सोनाक्षी सिन्हा ने टीम संग मनाया जश्न

Wed, 29 Apr 2026 06:28 PM IST
Himanshu Priyadarshi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, जयपुर

सार

Dahaad 2 Wraps Up: सोनाक्षी सिन्हा ने जयपुर में दहाड़ 2 की शूटिंग पूरी कर ली। अंतिम दिन टीम के साथ केक काटकर जश्न मनाया गया। तीन महीने तक राजस्थान के कई स्थानों पर शूटिंग चली। अब अगला शेड्यूल मुंबई में होगा, जहां आगे की कहानी फिल्माई जाएगी।
विज्ञापन
दहाड़ 2 वेब सीरीज की शूटिंग पूरी होने पर जश्न मनातीं सोनाक्षी सिन्हा तथा टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी चर्चित वेब सीरीज दहाड़ के दूसरे सीजन की जयपुर शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। शूटिंग के आखिरी दिन उन्होंने पूरी टीम और क्रू मेंबर्स के साथ केक काटकर इस खास पल को सेलिब्रेट किया। सेट पर भावुक और खुशी भरा माहौल देखने को मिला, जहां लंबे समय तक साथ काम करने के बाद टीम ने इस पड़ाव को यादगार बना दिया।

विज्ञापन


पिछले तीन महीनों से अधिक समय से इस सीरीज की शूटिंग राजस्थान के विभिन्न लोकेशनों पर की जा रही थी। जयपुर के साथ-साथ नवलगढ़, सामोद, महारकलां गांव, चौमू, बीकानेर और मंडावा जैसे इलाकों में महत्वपूर्ण दृश्यों को फिल्माया गया। अब अगला शेड्यूल 4 मई से 25 मई तक मुंबई में आयोजित होगा, जहां सीरीज के शेष हिस्सों की शूटिंग पूरी की जाएगी।

इस सीजन में सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर दमदार पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगी। जयपुर शेड्यूल के दौरान उन्होंने अधिकांश सीन पुलिस की वर्दी में शूट किए। शहर और आसपास के इलाकों में एक्शन सीक्वेंस, अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, जांच-पड़ताल और सर्च ऑपरेशन जैसे कई अहम दृश्य फिल्माए गए। राजस्थान की ग्रामीण पृष्ठभूमि को भी कहानी में प्रमुखता से दिखाया गया है।
विज्ञापन


गर्मी के कठिन हालात के बावजूद शूटिंग सुचारु रूप से जारी रही। अधिक तापमान को ध्यान में रखते हुए ज्यादातर सीन सुबह जल्दी या शाम के समय फिल्माए गए। कुछ जटिल और लंबे तकनीकी शॉट्स के लिए बॉडी डबल का भी उपयोग किया गया।



शूटिंग के दौरान सोनाक्षी के पति जहीर इकबाल भी कई बार उनसे मिलने जयपुर पहुंचे। दोनों ने यहां होली का त्योहार भी साथ मनाया, जिससे फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गया।

दहाड़ 2 की कहानी पहले से अधिक गहरी और रहस्यमयी बताई जा रही है। कथानक एक शांत कस्बे में 12 वर्षीय बच्ची के लापता होने से शुरू होकर एक बड़े सीरियल किलर केस में बदलता है, जो सामाजिक और सत्ता से जुड़े कई पहलुओं को उजागर करेगा।

सीरीज में सोनाक्षी के साथ गुलशन देवैया, विनीत कुमार सिंह, सिकंदर खेर और आयशा अहमद मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। निर्देशन एक बार फिर रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय कर रही हैं, जबकि निर्माण फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी और जोया अख्तर सहित अन्य निर्माताओं द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दहाड़ का पहला सीजन 2023 में रिलीज हुआ था और इसे दर्शकों व समीक्षकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। इसके दूसरे सीजन को और बड़े स्तर पर तैयार किया गया है, जो दर्शकों को एक बार फिर रोमांचित करने के लिए तैयार है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें