फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: महादेव एप मामले में जयपुर के ड्राई फ्रूट व्यापारी के घर ED का छापा, पांच राज्यों में चल रही कार्रवाई

Wed, 16 Apr 2025 04:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur News: जयपुर में महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े लोगों के 60 ठिकानों पर सर्च की जा रही है। ये कार्रवाई छत्तीसगढ़, भोपाल (मध्य प्रदेश), कोलकाता (पश्चिम बंगाल), दिल्ली और राजस्थान में एक साथ चल रही है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
जयपुर के ड्राई फ्रूट व्यापारी के घर ED का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर के तार भी छत्तीसगढ़ की महादेव बैटिंग एप से जुड़ते नजर आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ से आई ईडी की टीम ने बुधवार को जयपुर में ड्राई फ्रूट व्यापारी के घर पर छापा मारा। जानकारी के अनुसार, सोडाला स्थित एपल रेजीडेंसी में व्यापारी भरत दाधीच के फ्लैट पर ईडी की टीम सर्च कर रही है। टीम के साथ सेंट्रल फोर्स का जाब्ता भी तैनात किया गया है। जयपुर में ED की लगातार दूसरे दिन कार्रवाई हो रही है। मंगलवार को भी कांग्रेस के पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के आवास पर भी ED की करवाई हुई थी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jaipur: डोटासरा का मदन राठौड़ पर पलटवार, कहा- वे ED प्रवक्ता बन बयानबाजी न करें, कांग्रेस से टकराना आसान नहीं
 
जानकारी के अनुसार, आज महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े लोगों के 60 ठिकानों पर सर्च की जा रही है। ये कार्रवाई छत्तीसगढ़, भोपाल (मध्य प्रदेश), कोलकाता (पश्चिम बंगाल), दिल्ली और राजस्थान में एक साथ चल रही है। सूत्रों के अनुसार, कई बड़े नेताओं, सीनियर ब्यूरोक्रेट्स, पुलिस अधिकारियों, महादेव बुक के मुख्य संचालकों और अन्य व्यक्तियों के ठिकानों पर रेड डाली गई है। ईडी को जयपुर से मनी लॉन्ड्रिंग, क्रिप्टो करेंसी और शैल (मुखौटा) कंपनियों से जुड़े सबूत मिले थे। इसी आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। जयपुर के कई बड़े व्यापारी भी ईडी की रडार पर हैं, जिनके खाते महादेव बेटिंग एप से जुड़े पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि छापामारी के दौरान कई दस्तावेज और डिजिटल सबूत मिले हैं, जिनमें से कुछ में अवैध सट्टा रैकेट में शामिल प्रभावशाली लोगों की संलिप्तता का पता चलता है। इस छापामारी अभियान में आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- Jaipur: नेशनल हेराल्ड मामले में BJP ने राहुल-सोनिया पर लगाए गंभीर आरोप, बंगाल हिंसा पर ममता को सुनाई खरी-खोटी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें