फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: लोकसभा चुनाव की तैयारियों का संभाग स्तरीय बैठक में होगा आगाज, आज प्रदेश पहुंचेंगे अमित शाह

Tue, 20 Feb 2024 11:23 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह आज राजस्थान से लोकसभा चुनावों की रणनीति का आगाज़ करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को प्रदेश में तीन संभाग मुख्यालयों बीकानेर, उदयपुर और जयपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को राजस्थान पहुंच रहे गृह मंत्री अमित शाह यहां तीन संभाग मुख्यालयों पर भाजपा की कोर टीम के साथ बैठक करके लोकसभा चुनावों की रणनीति का आगाज़ करेंगे। राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से 24 भाजपा के पास हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार 400 पार का नारा दिया है। शाह के दौरे से एक दिन पहले कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सीडब्लूसी सदस्य रहे महेंद्रजीत मालवीय की भाजपा में एंट्री हो चुकी है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक कई और कांग्रेसी नेता भी लाइन में खड़े हैं और आज की बैठक में शाह की उनसे मुलाकात भी करवाई जा सकती है। लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा बूथ मैनेजमेंट के लिए कौनसी रणनीति अपनाएगी और प्रदेश में किन मुद्दों पर खासतौर से फोकस किया जाएगा, इसे लेकर अमित शाह कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। इसके पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं को पहले ही हरेक बूथ पर नए से लेकर पुराने वोटरों तक पहुंचने और उन्हें पीएम मोदी का प्रणाम पहुंचाने का काम दे रखा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें