फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: बीकानेर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष पर छवि बिगाड़ने का आरोप, पार्टी से निष्कासित किया

Wed, 24 Apr 2024 12:01 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर भाजपा की छवि धूमिल करने को लेकर भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति ने बीकानेर शहर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष उस्मान गनी को अनुशासन भंग करने के आरोप में पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष ओंकारसिंह लखावत ने बीकानेर शहर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष उस्मान गनी को पार्टी का अनुशासन भंग करने के आरोप में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से 06 साल के लिए निष्कासित किया है। 

विज्ञापन


लखावत ने बताया कि बीकानेर शहर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष उस्मान गनी द्वारा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर भाजपा की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया था। इसके बाद पार्टी ने संज्ञान लेते हुए उस्मान गनी के इस कृत्य को अनुशासन भंग मानते हुए 6 साल के लिए भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें