फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: उपनेता प्रतिपक्ष ने सरकारी कार्यक्रम में प्रोटोकॉल उल्लंघन का लगाया आरोप, सीएम को पत्र लिखा

Mon, 07 Apr 2025 03:38 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

2 अप्रैल को गंगापुर सिटी में हुए उपमुख्यमंत्री के एक सरकारी समारोह के दौरान प्रोटोकॉल उल्लंघन का आरोप लगाते हुए विधायक रामकेश मीना ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र लिखा है।
विज्ञापन
गंगापुर सिटी विधायक रामकेश मीना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के उपनेता प्रतिपक्ष एवं गंगापुर सिटी विधायक रामकेश  मीना ने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखकर 2 अप्रैल 2025 को गंगापुर सिटी में आयोजित उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के सरकारी समारोह में प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप लगाया है। उन्होंने पत्र में कहा कि इस सरकारी कार्यक्रम में उन्हें और क्षेत्रीय सांसद हरिशचंद मीना को आमंत्रित नहीं किया गया, जबकि राज्य सरकार के परिपत्र में स्पष्ट निर्देश हैं कि ऐसे सभी सरकारी कार्यक्रमों में क्षेत्र के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sirohi News: बीस दिन पहले युवक की हत्या करके फरार हुआ आरोपी पुलिस हिरासत में, एक किशोर भी निरुद्ध

उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, जो कि कोई निर्वाचित जनप्रतिनिधि नहीं हैं का नाम शिलान्यास पट्टिकाओं पर अंकित करवाया गया और उन्हें मंच पर विशेष सम्मान दिया गया। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक परंपराओं और राज्य सरकार के निर्देशों का खुला उल्लंघन बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन




अपने पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री से संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है तथा भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है। साथ ही उन्होंने मानसिंह गुर्जर पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे पुलिस अधिकारियों और भू-माफियाओं के साथ मिलकर आम जनता को परेशान कर रहे हैं। मीना ने इस पत्र की प्रतिलिपि मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, शासन सचिव, प्रशासनिक सुधार विभाग और जिला कलेक्टर को भी प्रेषित की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें