फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी को झटका, प्रदर्शन की नहीं मिली अनुमति; आज होगा बड़ा एलान

Sun, 14 Jun 2026 10:21 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: जयपुर में 15 जून को शहीद स्मारक पर प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन को पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया है। पार्टी ने इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाया है। अब पार्टी रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी आगे की रणनीति का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
कॉकरोच जनता पार्टी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में 15 जून को शहीद स्मारक पर प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन को प्रशासन से अनुमति नहीं मिली है। इसके बाद पार्टी ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि वह अपनी आगे की रणनीति का एलान रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए करेगी। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि आवेदन की जांच और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा सकती।

विज्ञापन


नीट पेपर लीक और बेरोजगारी को लेकर था आंदोलन
यह प्रदर्शन नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आयोजित किया जाना था। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से शहीद स्मारक पहुंचने की अपील भी की थी। उन्होंने कहा था कि पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है और इसी मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जाएगी।

विज्ञापन


पुलिस ने कानून-व्यवस्था का हवाला देकर रोकी अनुमति
हालांकि जयपुर पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि आवेदन की जांच और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा सकती। इसी आधार पर आवेदन खारिज कर दिया गया।

पार्टी ने फैसले पर उठाए सवाल
अनुमति नहीं मिलने पर पार्टी ने प्रशासन के फैसले पर सवाल उठाए हैं। पार्टी का दावा है कि दिल्ली, पुणे, लखनऊ, अमृतसर, बेंगलुरु और हैदराबाद समेत कई शहरों में उसके कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित हुए हैं और कहीं भी कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं हुई।

विज्ञापन


युवाओं की आवाज दबाने का लगाया आरोप
पार्टी ने कहा कि उसने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए अनुमति मांगी थी, लेकिन मंजूरी नहीं दी गई। पार्टी का आरोप है कि पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर युवाओं की आवाज उठाने से रोका जा रहा है।

ये भी पढ़ें: वाह शिक्षक हो तो ऐसा! वादा किया तो निभाया; 90% अंक लाने वाली बेटियों को अपनी जेब से करवाई हवाई यात्रा

आज दोपहर होगी अहम प्रेस वार्ता
प्रदर्शन को लेकर बनी स्थिति के बीच पार्टी की राजस्थान इकाई ने रविवार दोपहर 2 बजे प्रेस वार्ता बुलाई है। इसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका मीडिया को संबोधित करेंगे और आगे की रणनीति की घोषणा करेंगे। वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें