फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News : समरावता हंगामे पर सीएम ने डीजीपी और ACS होम को तलब किया, इंटेलिजेंस फेलियर पर जताई नाराजगी

Thu, 14 Nov 2024 12:17 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

देवली उनियारा के समरावता में देर रात तक चले पुलिस और ग्रामीणों के बीच मुठभेड़ को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ACS होम, एवं डीजीपी को तलब किया है मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दोनों को स्टेट हैंगर बुलाकर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के गांव समरावता में हुए हंगामे के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ के बारे में एसीएस होम और डीजीपी को तलब कर रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री इंटेलिजेंस फेलियर को लेकर खासे नाराज हैं।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा देवली-उनियारा में देर रात तक हुई मुठभेड़ को लेकर हुए इंटेलिजेंस फेलियर को लेकर खासे नाराज हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कल रात आंसू गैस के गोले, हवाई फायर और आगजनी के पीछे के कारणों को लेकर अपनी संजीदगी की दर्ज की।

आज सुबह मीडिया के सामने नरेश मीणा द्वारा पुलिस पर तोड़फोड़ करने के आरोप को लेकर भी मुख्यमंत्री ने दोनों अधिकारियों को तलब कर रिपोर्ट मांगी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री इस विवाद को लेकर जांच कमेटी का गठन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें