फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: नशे में धुत फैक्ट्री मालिक ने सड़कों पर मचाया तांडव, अपनी SUV से कइयों को रौंदा, तीन की मौत

Tue, 08 Apr 2025 10:20 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजधानी जयपुर में कल देर रात नशे में धुत एक फैक्ट्री मालिक ने अपनी तेज रफ्तार एसयूवी से कई लोगों को कुचल दिया। इनमें से अब तक तीन की मौत हो चुकी है और कई की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल रात जयपुर की सड़कों पर कोहराम मच गया, जब नशे में धुत एक ड्राइवर ने अपनी तेज रफ्तार एसयूपी से सामने जो आया, उसे कुचल दिया। करीब 7 किलोमीटर तक ये नशेड़ी सड़क पर चलने वाले वाहनों और पैदल यात्रियों को रौंदता रहा। जानकारी के अनुसार घायलों में से तीन की मौत हो चुकी और करीब 5 की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Udaipur News: उदयपुर में पवनपुत्र आरती में उमड़ा भक्तिभाव, हनुमान जन्मोत्सव में गूंजे राम नाम के जयकारे

घटना सोमवार रात 9:30 बजे के करीब की है। पुलिस के अनुसार सबसे पहले आरोपी फैक्ट्री मालिक उस्मान खान ने एमआई रोड पर वाहनों को टक्कर मारी। इसके बाद ये शहर की तंग गलियों में घुस गया। सबसे ज्यादा कहर इसने नाहरगढ़ रोड पर बरपाया, जहां इसने कई वाहनों को जबरदस्त टक्कर मारी। हालांकि गली संकरी होने की वजह से वह बाहर नहीं निकल पाया और आगे खड़ी पुलिस की पीसीआर ने इसे रोक लिया। एडि. डीसीपी बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि आरोपी ड्राइवर ने सबसे ज्यादा टक्कर 500 मीटर के एरिया में मारी। नाहरगढ़ थाना इलाके में संतोषी माता के मंदिर के पास इसने सबसे पहले स्कूटी को टक्कर मारी, इसके बाद बाइक को टक्कर मारकर तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाई, इतना ही नहीं आरोपी ने थाने के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी टक्कर मार दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: ‘विकसित भारत के संकल्प में कार्यकर्ता रखें स्वार्थ से ऊपर राष्ट्रहित’...बाड़मेर में बोले शेखावत

हादसे में ममता कंवर (50), वीरेंद्र सिंह (48) , महेश सोनी (28), मोहम्मद जलालुद्दीन (44), दीपिका सैनी (17), विजय नारायण (65), जेबुन्निशा (50), अंशिका (24) व अवधेश पारीक (37) घायल हुए हैं। बाद में इनमें से ममता कंवर, अवधेश पारीक और वीरेंद्र सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


हादसे को लेकर लोगों में आक्रोश

हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। दर्जनों लोग सड़क पर उतर आए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। नाहरगढ़ रोड को पूरी तरह से जाम कर दिया गया है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और पिछली सरकार की तर्ज पर पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाए।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को मौके पर बुलाकर वार्ता की मांग की है। साथ ही आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाने की भी मांग तेज होती जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें