फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: जयपुर में हाईटेंशन लाइन से टकराकर जल उठी बस, तीन की मौत, 12 से ज्यादा लोग झुलसे

Tue, 28 Oct 2025 11:37 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस यूपी से मजदूरों को लेकर आ रही थी। तभी बस का ऊपरी हिस्सा बिजली की हाईवोल्टेज लाइन से टकरा गया। हादसे के बाद पुलिस, प्रशासन और दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
हादसे में धधकती बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर ग्रामीण जिले के शाहपुरा उपखण्ड के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। टोडी गांव स्थित एक ईंट भट्टे पर जा रही मजदूरों से भरी बस 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। पल भर में बस में तेज करंट दौड़ गया और स्पार्क होने से आग भड़क उठी। देखते ही देखते बस में सवार मजदूर करंट और आग की चपेट में आ गए। हादसे में मौके पर ही तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। लगभग 12 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। जान गंवाने वाले तीन लोगों में दो पिता और पुत्री बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन




प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय बस यूपी से मजदूरों को लेकर टोडी स्थित ईंट भट्टे पर पहुंच रही थी। रास्ते में बस के ऊपरी हिस्से का हाईटेंशन लाइन से संपर्क होते ही जोरदार धमाका हुआ और तेजी से आग फैल गई। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। मजदूरों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही मनोहरपुर थाना पुलिस और प्रशासनिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को तुरंत शाहपुरा उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल पांच मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर किया है। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बस में लगी आग पर नियंत्रण पाया।

ये भी पढ़ें-  SIR के ऐलान पर गरमाई सियासत; गहलोत बोले-जनता के मन में मताधिकार छीने जाने की आशंका पनप गई

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। वहीं घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में हाईटेंशन लाइन के अत्यधिक नजदीक से बस के गुजरने को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है। प्रशासन ने ईंट भट्टा संचालक और बस चालक की भूमिका की भी जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


बस बुक कर लौट रहे थे श्रमिक
एसडीएम संजीव से मिली जानकारी कि अनुसार हादसे के समय बस में 60 सवारी थीं। सभी श्रमिक हैं, जो शाहपुरा के आसपास ईंट भटृों पर काम करते हैं। दिवाली मनाने के बाद सभी यूपी के पीलीभीत से प्राइवेट बस बुक करके काम पर लौट रहे थे। बस की छत पर कपड़े, खाने-पीने का सामान रखा था। हाइटेंशन लाइन से टच होते थी छप पर रखे लगेज ने आग पकड़ ली।
 

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जताया दुख
जयपुर के मनोहरपुर में श्रमिकों से भरी बस के हाईटेंशन लाइन छूने से आग लगने से 2 व्यक्तियों की मृत्यु एवं कई अन्य के घायल होने का समाचार दुखद है। राजस्थान में जिस प्रकार से आए दिन हादसे होने से आम जन अपनी जान गंवा रहे हैं यह चिंताजनक है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें