फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: लॉरेंस बिश्नोई-रोहित गोदारा गैंग पर शिकंजा, 214 बदमाश गिरफ्तार, भारी तादाद में हथियार बरामद

Mon, 02 Mar 2026 08:27 PM IST
Priya Verma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग पर नकेल कसते हुए राजस्थान पुलिस ने राज्यभर में समन्वित अभियान चलाया। 19 जिलों में 214 अपराधियों की गिरफ्तारी और हथियारों की बरामदगी ने सुरक्षा एजेंसियों की सख्ती का संदेश साफ कर दिया है।
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई-रोहित गोदारा गैंग पर पुलिस का शिकंजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश के 19 जिलों में एक साथ दबिश दी। इस अभियान में लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग से जुड़े 214 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में अवैध हथियार और मादक पदार्थ जब्त किए गए। हनुमानगढ़ में नाकाबंदी के दौरान पंजाब की बंबीहा गैंग से जुड़े दो गुर्गों को पकड़ा गया, जिनके पास से 11 पिस्टल और 22 मैगजीन बरामद हुईं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये हथियार इंदौर से सप्लाई किए जा रहे थे। अभियान का नेतृत्व महानिदेशक स्पेशल ऑपरेशन्स आनंद श्रीवास्तव ने किया। एडीजी दिनेश एमएन और डीआईजी योगेश यादव के सुपरविजन में पूरी रणनीति तैयार की गई।

विज्ञापन


1,276 अपराधी चिन्हित, 214 गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान कुल 1,276 अपराधियों को टारगेट किया गया। इनमें 383 कुख्यात गैंग से जुड़े, 534 स्थानीय गिरोहों के सदस्य और 359 अन्य इनामी व वांछित अपराधी शामिल थे। अभियान के अंत तक 214 फरार और वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 11 इनामी, 157 वारंटी और 46 अन्य आरोपी शामिल हैं।

अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद
ऑपरेशन के दौरान आर्म्स एक्ट के तहत 30 प्रकरण दर्ज कर 17 पिस्टल, 3 देसी कट्टे, 14 कारतूस, 6 चाकू और 6 छुरे बरामद किए गए। एनडीपीएस एक्ट के 34 मामलों में 1.166 किलो हेरोइन, 8.544 ग्राम स्मैक, 5.29 ग्राम एमडी, 300 ग्राम अफीम, 14.792 किलो गांजा और 26.08 किलो डोडा पोस्त जब्त किया गया। झुंझुनू जिले में 8,153 अफीम के पौधे भी नष्ट किए गए।
विज्ञापन


इसके अलावा 32 वाहन और 19 मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साक्ष्य के रूप में जब्त किए गए। 428 गैंग सदस्यों के डोजियर और पूछताछ नोट तैयार किए गए, ताकि भविष्य में उनके नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।

ये भी पढ़ें: Udaipur News: 50 हजार प्रवासी खतरे में!  इस्राइल-अमेरिका–ईरान युद्ध की आंच मेवाड़ तक

हनुमानगढ़ और चूरू में विशेष सफलता
हनुमानगढ़ में नाकाबंदी के दौरान बंबीहा गैंग से जुड़े दो बदमाशों को गिरफ्तार कर 11 पिस्टल और 22 मैगजीन बरामद की गईं। वहीं चूरू में एक हार्डकोर अपराधी के ठिकाने से अवैध शराब, बैंक दस्तावेज और 5.30 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।

सभी रेंज में समन्वित कार्रवाई
जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, अजमेर और कोटा रेंज के जिलों में एक साथ दबिश देकर मादक पदार्थों और अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। कई इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी और बड़ी मात्रा में जब्ती से संगठित अपराध के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। राजस्थान पुलिस के इस समन्वित अभियान से अपराध जगत में हड़कंप मच गया है और प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में इसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

विधानसभा में भी उठा था मुद्दा
गौरतलब है कि राजस्थान विधानसभा के मौजूदा बजट सत्र में भी लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग से मिली धमकियों का मुद्दा उठा था। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने यह मामला उठाते हुए कहा था कि प्रदेश में हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। भाटी ने आरोप लगाया था कि जेल में बंद अपराधी भी गैंगवार संचालित कर रहे हैं। इंटरनेट कॉलिंग के माध्यम से प्रदेश के प्रतिष्ठित लोगों को धमकियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि कई लोग डर के कारण पुलिस के पास जाने से बचते हैं। शुरुआत में कुछ मामलों में एफआईआर दर्ज नहीं होने और नाम सार्वजनिक न करने की बात भी सामने आई, ताकि अपराधियों का महिमामंडन न हो लेकिन अब स्थिति यह है कि छोटे व्यापारियों तक को धमकियां मिल रही हैं और लोग बच्चों को स्कूल भेजने से भी डर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें