दिल्ली में लालकिले के पास धमाके के बाद राजस्थान में पुलिस अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में लाल किला परिसर के बाहर हुए विस्फोट के बाद राजस्थान पुलिस भी पूरी तरह से सतर्क हो गई है। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने प्रदेशभर के सभी डीसीपी और एसपी को निर्देश जारी करते हुए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, शॉपिंग मॉल और धार्मिक स्थलों जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के आदेश दिए हैं।
राजस्थान में पुलिस अलर्ट जारी किए जाने के बाद जयपुर में पुलिस ने एहतियातन गाड़ियों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सड़कों पर गाड़ियों को रोककर जांच कर रही है और गाड़ी चालकों से पूछताछ कर रही है।
सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ाई जाएगी निगरानी
डीजीपी शर्मा ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को आदेश दिया है कि अधिकतम पुलिस बल को सड़कों पर तैनात किया जाए और हर प्रमुख सार्वजनिक स्थान पर लगातार गश्त जारी रखी जाए। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए ताकि किसी भी संभावित घटना को रोका जा सके।