जम्मू-कश्मीर में आतंकी वारदात के बाद खुफिया एजेंसियों को मिले इनपुट के आधार पर जयपुर में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनके परिवार की सुरक्षा और ज्यादा कड़ी कर दी गई है। वेंस अपने परिवार के साथ जयपुर में 3 दिन के प्रवास पर हैं। आज वे सुबह ताजमहल देखने के लिए आगरा रवाना होंगे। इसके बाद दोपहर को वे फिर जयपुर लौटेंगे और सिटी पैलेस में उनके सम्मान में लंच आयोजित किया जाएगा। इसके बाद वेंस कल सुबह 6 बजे जयपुर एयरपोर्ट से सीधे अमेरिका के लिए रवाना होंगे।
ये भी पढ़ें: Ajmer News: सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने पहलगाम में आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की, कही ये बात
छावनी में बदला रामबाग पैलेस
उपराष्ट्रपति की सुरक्षा के मद्देनजर रामबाग पैलेस होटल के भीतर और बाहर ईआरटी कमांडोज की टुकड़ियां तैनात कर दी गई हैं। पूरा होटल छावनी में तब्दील हो गया है।
वेंस ने भी जताई संवेदना
आतंकी हमले को लेकर वेंस ने भी अपनी संवेदनाए जताई हैं। उन्होंने कहा कि मैं और उषा भारत के पहलगाम में हुए विनाशकारी आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।
ये भी पढ़ें: Chittorgarh: जिले का पहला मामला, प्रार्थी ने खुद वीडियो बना दिए रिश्वत के सबूत, कनिष्ठ सहायक के खिलाफ केस दर्ज
गौरतलब है कि कल कश्मीर के पहलगाम में बड़ी आतंकी वारदात हुई है, जिसमें आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे 26 पर्यटकों की जान चली गई और कई गंभीर घायलों का अभी इलाज चल रहा है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब का दौरा बीच में छोड़कर भारत लौट आए हैं। दिल्ली में केंद्रीय सुरक्षा समिति की बैठक शुरू हो चुकी है। घटना को लेकर पक्ष और विपक्ष सभी ने एक सुर में कड़ी अलोचना की है।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे़ ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने आतंकी हमले को कायरतापूर्ण हरकत बताते इसे घोर निंदनीय कहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी इस आतंकी हमले पर शोक व्यक्त किया है।