फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: बीजेपी के नए जिलाध्यक्षों की सूची में 12 नाम और जुड़े, अब जयपुर शहर अध्यक्ष के लिए मचा घमासान

Tue, 18 Feb 2025 09:40 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान बीजेपी ने 12 और जिलाध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए हैं। इसके साथ ही अब 39 जिलाध्यक्ष तय हो चुके हैं। अब जयपुर शहर, झंझुनू, दौसा और जोधपुर उत्तर देहात के जिलाध्यक्षों की सूची आज जारी हो सकती है।
विज्ञापन
भाजपा का झंडा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान बीजेपी में जिलाध्यक्षों नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। सोमवार देर शाम इस सूची में 12 नाम और जुड़ गए। इसके साथ ही अब बीजेपी के 44 संगठनात्मक जिलों में से 39 पर अध्यक्ष घोषित हो गए हैं। वहीं, अब जयपुर शहर अध्यक्ष को लेकर घमसान मच गया है।

विज्ञापन


राजस्थान में बीजेपी जिलाध्यक्षों के निर्वाचन का काम आज पूरा हो सकता है। सोमवार को पार्टी ने 12 जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान और कर दिया। इसके साथ ही 44 संगठनात्मक जिलों में से अब 39 पर जिलाध्यक्ष घोषित हो चुके हैं। वहीं जयपुर शहर, दौसा, धौलपुर, झुंझुनू और जोधपुर उत्तर के जिलाध्यक्षों का नाम आज फाइनल हो सकता है। सबसे ज्यादा घमासान जयपुर शहर जिलाध्यक्ष को लेकर मचा हुआ है। जयपुर शहर जिलाध्यक्ष के लिए 14 दावेदारों ने पर्चे भरे हैं। इनमें अमित गोयल, अजय पारीक, रघुनाथ नरेडी, राजेश ताम्बी, अरविंद स्वामी, पुनीत करनावट, कृष्ण मोहन शर्मा, कुलवंत सिंह, विमल अग्रवाल, संजय जैन,  अरविंद स्वामी, सोम कांत शर्मा, मनमोहन कौशिक, दिनेश कांवट और भवानी सिंह राजावत ने जिलाध्यक्ष के लिए पर्चा भरा है।

जिलाध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजस्थान में प्रदेशाध्यक्ष का निर्वाचन भी होना है। हालांकि मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के ही इस पद पर बने रहने की पूरी संभावना है। हालांकि कुछ जिलों में जिला अध्यक्ष के चुनाव के बाद विरोध भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी के जिलाध्यक्षों की सूची
1. अजमेर शहर- रमेश सोनी 
2. अजमेर देहात- जीतमल प्रजापत
3. अलवर दक्षिण- अशोक गुप्ता
4. अलवर उत्तर- महासिंह चौधरी
5. भरतपुर- शिवानी दायमा
6. हनुमानगढ़- प्रमोद डेलू
7. नागौर शहर- रामधन पोटलिया
8. नागौर देहात- सुनीता माहेश्वरी (रांधड़) 
9. बाड़मेर- अनंतराम बिश्नोई
10. बालोतरा- भरत मोदी
11. कोटा शहर- राकेश जैन
12. कोटा देहात- प्रेम गोचर
13. बीकानेर देहात- श्याम पंचारिया
14. श्रीगंगानगर- शरणपाल सिंह मान
15. जोधपुर शहर- राजेंद्र पालीवाल 
16. जोधपुर देहात दक्षिण- त्रिभुवन सिंह भाटी 
17. जैसलमेर- दलपत सिंह हिंगड़ा
18. पाली- सुनील भंडारी
19. सीकर- मनोज बाटड़ 
20. जालोर- जसराज राजपुरोहित
21. राजसमंद- जगदीश पालीवाल
22. चुरू- बसंत शर्मा
23. जयपुर देहात दक्षिण- राजेश गुर्जर
24. उदयपुर शहर- गजपाल सिंह राठौड़
25. उदयपुर देहात- पुष्कर तेली
26. बांसवाड़ा- पूंजीलाल गायरी
27. सिरोही- रक्षा भंडारी
28. बीकानेर शहर- सुमन छाजेड
29. जयपुर देहात (उत्तर)- सुरेश बादलीवाल 
30. सवाई माधोपुर- मान सिंह गुर्जर
31. करौली- गोवर्धन सिंह जादौन
32. भीलवाड़ा- प्रशांत मेवाडा
33. टोंक- चंद्रवीर सिंह चौहान
34. डूंगरपुर- अशोक पटेल
35. चित्तौड़गढ़- रतन लाल गाडरी
36. प्रतापगढ़- महावीर सिंह कृष्णावत
37. बूंदी- रामेश्वर मीणा
38. बांरा- नरेश सिंह सिकरवाल  
39. झालावाड़- हर्षवर्धन शर्मा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें